Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हीट स्ट्रोक से शरीर के ऑर्गन्स हो सकते हैं डैमेज,भीषण गर्मी में खुद को हेल्दी रखें इन एक्सपर्ट टिप्स के साथ

हीट स्ट्रोक उन लोगों के लिए अधिक नुकसानदायक साबित हो सकता है जिन्हें डायबिटीज या हाइपरटेंशन की समस्या है।

हीट स्ट्रोक से शरीर के ऑर्गन्स हो सकते हैं डैमेज,भीषण गर्मी में खुद को हेल्दी रखें इन एक्सपर्ट टिप्स के साथ

Written by Sadhna Tiwari |Published : June 17, 2024 8:09 PM IST

How to prevent heat stroke: गर्मियों में हीट स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है। मौसम की गर्मी शरीर जब बर्दाश्त नहीं कर पाता तो इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं।  हीट स्ट्रोक के कारण गम्भीर डिहाइड्रेशन, सिर में दर्द और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हीट स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को देखते हुए डॉ. अनिल गोयल (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व वित्त सचिव) ने कुछ टिप्स दीं जिनकी मदद से लोग इसके नुकसान से बच सकते हैं।

हीट स्ट्रोक में क्या होता है?

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में डॉ. अनिल गोयल ने बताया, "हीट स्ट्रोक की चपेट में आने से बॉडी का टेंपरेचर बेहद कम समय यानी 10 से 15 मिनट में ही 105 से 106 तक पहुंच जाता है। यह स्थिति खासतौर पर डायबिटीज और हाइपरटेंशन वाले मरीजों में देखने को मिलती है। लेकिन आजकल यह भी देखा जा रहा है कि यह स्थिति, 30 साल के युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है।"

उन्होंने बताया, "अभी हाल ही में एक कम उम्र के मरीज को हीट स्ट्रोक के चलते आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब उसे भर्ती कराया गया तो उसकी बॉडी का टेंपरेचर 107 से 108 था, उसकी स्किन पूरी तरह से ड्राई हो चुकी थी। मरीज  होश में नहीं था और  उसे लगातार चक्कर आ रहे थे।" उन्होंने कहा कि ऐसी हालत में मरीज को तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया और उसक शरीर के तापमान को कम करने के उपाय किए गए। उसे हाइड्रेटेड रखने के प्रयास किए गए ताकि, उसके ऑर्गन्स को डैमेज से बचाने के लिए जरूरी उपाय किए गए।

Also Read

More News

हीट स्ट्रोक के लक्षण क्या हैं?

एक्सपर्ट के अनुसार,  हीट स्ट्रोक की शुरुआत हीट क्रैंप्स से होती है। इस दौरान शरीर पर लाल रंग के दाने उभर सकते हैं और  शरीर में दर्द होता है।

अगर आपको भी इस तरह की समस्याएं महसूस हों तो नींबू पानी पीएं और नारियल पानी का सेवन करें। ध्यान रखें अधिक से अधिक मात्रा में लिक्विड लेते रहें। खुद के शरीर को जितना हो सके, उतने ठंडे एनवायरनमेंट में रखें, जिससे आपका बॉडी टेंपरेचर नॉर्मल हो जाएगा।

हीट वेव से सुरक्षित रहने के उपाय क्या हैं?

डॉ. अनिल ने गर्मी से बचने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने के लिए कहा जैसे,

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • दोपहर 11 से 3 बजे के बीच अपने घर से बाहर ना निकलें। विशेष तौर पर बच्‍चों और 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का ध्यान रखें और उन्हें धूप से बचाएं।
  • अगर घर से निकलना जरूरी है तो खुद को अच्छी तरह कवर करके बाहर निकलें।
  • टोपी, दुपट्टे, गमछे या स्कार्फ से सिर को करें।
  • अगर हो सके तो कपड़े को बीच-बीच में गीला करते रहें, जिससे बॉडी का टेंपरेचर ज्यादा नहीं बढ़ेगा।
  • भीषण गर्मी में अपनी आंखों को बचाने के लिए काले चश्मे का इस्तेमाल करें।
  • हर आधे घंटे के बाद थोड़ा पानी जरूर पीएं।

(आईएएनएस)