यूपी के कई इलाकों में पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार, बढ़ा हीट स्ट्रोक का खतरा; इन 5 लक्षणों पर जरूर करें गौर

Tej Dhoop Main Sar Dard Kyu Hota hai: तेज धूप में जाने के बाद अगर आपको सिरदर्द की समस्या हो रही है, तो इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : April 23, 2026 7:28 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sanjay Gupta

Heat headaches Causes symptoms and prevention tips : उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार जा चुका है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अलर्ट में कहा गया है कि तापमान अभी और बढ़ेगा और 55 डिग्री तक जाएगा। गर्मियों में ज्यादा तापमान, तेज धूप और गर्म हवाएं सीधे तौर पर हमारे शरीर पर असर डालते हैं। गर्मियों में कुछ लोगों को शिकायत होती है कि वो जैसे ही धूप में जाते हैं, उन्हें सिर में दर्द होने लगता है। धूप में जाने के बाद सिर का दर्द कई बार हल्का होता है, तो कई बार इतना ज्यादा गंभीर हो जाता है कि समझ ही नहीं आता है कि अब क्या करें? द नेशनल मेडिकल जर्नल ऑफ इंडिया की वेबसाइट की पर छपी रिसर्च बताती है कि धूप में जाने के बाद होने वाले सिरदर्द को मेडिकल भाषा में हीट एक्सॉशन या हीट स्ट्रोक के कारण हो सकता है। इसलिए इस तरह के दर्द का इलाज करना बहुत जरूरी है। आइए डॉ. संजय गुप्ता से जानते हैं इसके बारे में।

headache headache

तेज धूप में सिर दर्द क्यों होता है?

  1. डिहाइड्रेशन (Dehydration)- गर्मियों में जो लोग धूप में ज्यादा समय बिताते हैं, उनके शरीर से ज्यादा मात्रा में पसीना निकलता है। पसीने के साथ शरीर से सोडियम और पोटैशियम की मात्रा भी थोड़ी- थोड़ी मात्रा में निकलती है।  यह कमी दिमाग में ब्लड फ्लो को प्रभावित करती है और सिर दर्द शुरू हो जाता है। रिसर्च बताती है कि पसीने के कारण डिहाइड्रेशन होता है। इससे ब्रेन टिशू सिकुड़ने लगता है, जिससे सिर में दर्द महसूस होता है।
  2. शरीर का तापमान बढ़ना (Heat Stress)- जब बाहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सिस के ऊपर चला जाता है और आप घर से बाहर निकलते हैं, तो शरीर के खुद को ठंडा करने की क्षमता को खो देता है। इससे तनाव पैदा होता है और आपको धूप में निकलते ही सिरदर्द होने लगता है।
  3. हीट एक्सॉशन (Heat Exhaustion)-  लंबे समय तक धूप में रहने से शरीर थक जाता है और यह स्थिति हीट एक्सॉशन कहलाती है। हीट एक्सॉशन से कारण सिरदर्द होना एक आम समस्या है।
  4. तेज रोशनी और UV किरणें- डॉ. संजय गुप्ता का कहना है कि सूरज की तेज रोशनी आंखों और दिमाग की नसों पर असर डालती है। इसके कारण भी धूप में निकलने के तुरंत बाद सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। यह स्थिति माइग्रेन के मरीजों के लिए ज्यादा घातक होती है।

तेज धूप के कारण होने वाले सिर दर्द के लक्षण

  1. सिर में भारीपन या धड़कन जैसा दर्द
  2. धूप में निकलते ही आंखों में जलन
  3. तेज गर्मी के कारण ज्यादा पसीना आना
  4. चक्कर आना या सिर घूमना
  5. शारीरिक कमजोरी और थकान

गर्मी में ज्यादा पसीना आने से डिहाइड्रेशन होता है। गर्मी में ज्यादा पसीना आने से डिहाइड्रेशन होता है।

धूप में जाने के बाद सिर दर्द से बचने के लिए क्या करें?

धूप में जाने के बाद अगर आपको भी सिर में दर्द की परेशानी होती है, तो आप नीचे बताए गए उपायों को अपना सकते हैं। इसमें शामिल हैः

  1. पानी पिएं- धूप में जाने के बाद सिरदर्द की समस्या न हो, इसके लिए दिन में कम से कम 3 लीटर पानी पिएं। पानी के अलावा गर्मियों में नारियल पानी, नींबू पानी और ORS घोल शामिल करें।
  2. चेहरे को कवर करें- धूप में घर से बाहर निकलते समय चेहरे को कवर करना बिल्कुल न भूलें। घर से बाहर जाते समय टोपी (Cap), छाता (Umbrella) और स्कार्फ का इस्तेमाल करें।
  3. ठंडा खाना खाएं - गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए खाने में तरबूज, खीरा, दही और छाछ को शामिल करें।
  4. कैफीन से दूर रहें- धूप में जाने के बाद सिरदर्द की समस्या न हो इसके लिए कैफीन और शराब से दूरी बनाकर रखें। शराब और कैफीन डिहाइड्रेशन का मुख्य कारण हैं।
  5. ढीले कपड़े पहनें- गर्मियों में अगर आपको ज्यादा पसीना आता है तो सिरदर्द की समस्या से बचाव के लिए ढीले सूती के कपड़े ही पहनें।

इसके अलावा अगर आपको माइग्रेन है, तो धूप में निकलने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। गर्मियों में अगर आपको धूप में जाने के बाद लगातार सिरदर्द की परेशानी हो रही है, तो यह हीट स्ट्रोक का लक्षण हो सकता है। इस स्थिति को लंबे समय तक नजरअंदाज न करें। धूप में जाने के बाद आपको सिरदर्द की परेशानी लगातार हो रही है तो तुरंत अपने डॉक्टर से बात करें और इलाज करवाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.