... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 10, 2019 12:43 PM IST
दर्द से राहत पाने के लिए कई तरह के मसाज होते हैं लेकिन हीट-एंड-कोल्ड थेरेपी सबसे कारगर मानी जाती है। ©Shutterstock.
हीट एंड कोल्ड थेरेपी आर्थराइटिस के दर्द को दूर करने के लिए आपको खुद इस बात का पता लगाना होगा कि हीट या कोल्ड दोनों में से किस थेरपी से आपको ज्यादा आराम मिलता है। दोनों ही थेरपी दर्द और जकड़न से आराम दिलाती हैं। बस ये व्यक्ति विशेष पर निर्भर करता है कि उसे किस थेरपी से ज्यादा आराम मिलता है।
कई बार दर्द मोच या किसी चोट के कारण भी लंबे समय तक बना रहता है, ऐसे में भी ये थेरेपी काफी काम आ सकती है। इसके लिए खुद ही तय करना होगा कि आपको किस थेरेपी से ज्यादा आराम मिलता है।
सर्दी में विटामिन-ई कैप्सूल का कैसे इस्तेमाल करें ?
ठंड के सीजन में सबसे ज्यादा दिक्कत उनको होती है जो जोड़ों केमें दर्द हो या गठिया की दिक्कत होती है, ऐसे लोगों को अपने लिए खास इंतजाम करने की जरूरत होती है ताकि वह इस सीजन को आसानी से सकें।
हीट और कोल्ड थेरपी कैसे करती है काम
कोल्ड और हीट थेरेपी आपकी बॉडी को खुद हील करने को प्रेरित करती हैं। हीट थेरेपी ब्लड वेसेल्स को बढ़ाती है जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता और मसल्स स्पैम कम हो जाता है। साथ ही दर्द को कम करने का काम करता है। चाहे तो आप ये हीट थेरेपी किसी हीटींग जेल, गर्म पानी या इलेक्ट्रिक हीटींग का यूज करें।
बढ़ती उम्र की वजह से लूज हो रही है चेहरे की स्किन ? आज से ही करें ये 3 काम।
कोल्ड थेरेपी सूजन को कम करती है और ब्लड वेसेल्स को बांधने का काम करता है। मोच या चोट लगने पर गर्म की जगह पहले कोल्ड थेरेपी ही की जाती है, ताकि लिगामेंट्स एक जगह आकर जल्दी सही होने लगें। हालांकि कोल्ड थेरेपी शुरुआत में थोड़ी असहज और पेनफुल हो सकती हैं, लेकिन इसके फायदे कम नहीं।
किन बातों का रखें ध्यान
वैसे तो थेरेपी के लिए आप हीट स्पा लें या हीट टब में बैठें, जेलिंग पैड यूज करें या गर्म पानी से सिकाई लेकिन जिन लोगों को हाई बीपी है, हार्ट पेशंट या प्रेग्नेंट हैं तो हीट स्पा और गर्म पानी के टब का यूज नहीं करना चाहिए।
गोरापन लाना है तो भाप लेने के साथ करने होगें ये 3 काम।
हीट एंड कोल्ड थेरेपी कब करें ?
हीट या आइए पैक को आप दिन में दो बार यूज कर सकते हैं। ये दर्द को आराम दिला सकता है। पहले 48 घटें तक केवल दस मिनट तक दर्द वाली जगह पर केवल बर्फ की सिकाई करें। उसके बाद यहां गर्म सिकाई की शुरुआत कर सकते हैं।