
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : June 6, 2023 5:05 PM IST
Causes of heartburn: जिस प्रकार हेल्दी रहने के लिए सही डाइट लेना जरूरी है उसी प्रकार उस डाइट को ठीक से पचाने के लिए उचित मात्रा में शारीरिक गतिविधियां करना भी बहुत जरूरी हो जाता है। लेकिन लोग जैसे-तैसे करके हेल्दी डाइट को तो मेंटेन कर ही लेते हैं, लेकिन शारीरिक गतिविधियां यानी एक्सरसाइज आदि करने का वे टाइम नहीं निकाल पाते हैं। यही कारण है कि आजकल खाना-पचाने से जुड़ी समस्याएं भी होने लगी हैं। देखा गया है कि कुछ लोगों को खाना खाने के बाद सीने और गले में गंभीर जलन महसूस होती है, जिसके कारण वे काफी देर तक परेशान रहते हैं। वैसे तो सीने में जलन आमतौर पर ज्यादा एसिडिक फूड खाने से होती है, लेकिन कुछ लोगों को यह समस्या हल्का-फुल्का खाना खाने से ही हो जाती है। चलिए जानते हैं क्यों होती है सीने में जलन और इसका इलाज कैसे किया जा सकता है।
सीने में जलन होने की समस्याको मेडिकल भाषा में एसिड रिफ्लक्स कहा जाता है। दरअसल हमारी भोजन नली के अंद में एक वाल्व होती है, जिसे स्फिंक्टर कहा जाता है। यह वाल्व सिर्फ हमारे द्वारा खाए गए भोजन और पीए के पेय पदार्थों को पेट तक पहुंचने के लिए खुलती है और फिर बंद हो जाती है। जब ये स्फिंक्टर ठीक से काम न कर पाएं तो पेट में मौजूद एसिड भोजन नली में आ जाती हैं और जलन पैदा कर देते हैं। पेट की सतह अंदर से सेंसिटिव नहीं होती है।
हालांकि, कुछ फूड्स हैं जो सीने में जलन की समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकते हैं। इनमें फूड्स में आमतौर पर एसिडिक फूड जैसे खट्टे फल, नींबू और छाछ आदि। वहीं इसके अलावा फ्राइड व ज्यादा मसालेदार खान भी सीने में जलन पैदा कर देता है। हालांकि, यह भी देखा गया है कि कुछ लोगों को हेल्दी खाना खाने के बाद भी सीने में जलन हो जाती है।
अगर आप रोजाना हेल्दी डाइट लेते हैं, लेकिन काम में ज्यादा बिजी होने के कारण थोड़ा बहुत ही फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर पाते हैं, तो हेल्दी खाना भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं और सामान्य से ज्यादा समय तक खाना आपके पेट में रहता है। खाना जरूर से ज्यादा समय तक पेट में रहने के कारण भी सीने में जलन जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
यदि आपको हल्का और हेल्दी खाना खाने के बाद भी सीने में जलन जैसी समस्याएं रहती हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है -