Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दिल की नसें ब्लॉक होने पर दिखाई देते हैं ये 5 संकेत, पैरों में होने लगती हैं सूजन और दर्द जैसी समस्याएं

Heart Veins Blockage Symptoms in Hindi: दिल की नसों में ब्लॉकेज एक गंभीर समस्या है। इसकी वजह से हृदय सही तरीके से कार्य नहीं कर पाता है। इससे शरीर में कई तरह की दिक्कतें शुरू होने लगती हैं।

दिल की नसें ब्लॉक होने पर दिखाई देते हैं ये 5 संकेत, पैरों में होने लगती हैं सूजन और दर्द जैसी समस्याएं

Written by Anju Rawat |Updated : February 27, 2025 11:20 AM IST

Heart Blockage ke Lakshan: हृदय हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। इसका मुख्य कार्य शरीर में रक्त पंप करना होता है। यह शरीर के सभी हिस्सों में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को भी पहुंचाने का काम करता है। इसलिए हृदय का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी होता है। हालांकि, कई बार दिल की नसों में ब्लॉकेज (Dil ki Naso me Blockage Hona) हो जाती है। दिल की नसों में ब्लॉकेज एक गंभीर समस्या होती है। यह हार्ट अटैक (Heart Attack) का कारण भी बन सकता है। आपको बता दें कि दिल की नसों में ब्लॉकेज को कोरोनरी आर्टरी डिजीज (Coronary Artery Disease) भी कहा जाता है। जब दिल की मांसपेशियों में खून पहुंचाने वाली धमनियां संकुचित हो जाती हैं, तो इस स्थिति को सीओडी कहा जाता है। दिल की नसें ब्लॉक होने पर आपको इन संकेतों का अनुभव हो सकता है। आइए, काश्वी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग के एमडी डॉ. आशीष श्रीवास्तव से जानते हैं दिल की नसों में ब्लॉकेज के लक्षण (Dil ki Naso me Blockage ke Lakshan)-

1. सीने में दर्द

दिल की नसों में ब्लॉकेज होने पर सीने में दर्द होने लगता है। इसलिए सीने में दर्द को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। खासकर, अगर आपको शारीरिक गतिविधि के बाद सीने में दर्द का अनुभव होता है, तो इस स्थिति में डॉक्टर से तुरंत कंसल्ट करें। नसों में ब्लॉकेज की वजह से हृदय को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति नहीं हो पाती है। इसकी वजह से सीने में दर्द होने लगता है।

2. पैरों में सूजन और दर्द

दिल की नसों में ब्लॉकेज होने पर पैरों में दर्द और सूजन जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। दरअसल, नसों में ब्लॉकेज की वजह से निचले अंगों में तरल पदार्थ जमा हो जाता है। इससे पैरों और टखनों में सूजन नजर आ सकती है। सूजन, दर्द का कारण बन सकती है। इसके अलावा, ब्लॉकेज के कारण ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है। इससे भी पैरों में सूजन आ सकती है। इसलिए अगर पैरों में सूजन दिखे, तो इस संकेत को नजरअंदाज बिल्कुल न करें।

Also Read

More News

3. सांस लेने में कठिनाई

अगर थोड़ी-सी शारीरिक गतिविधियों के बाद ही आपकी सांस फूलने लगती है, तो यह दिल की नसों में ब्लॉकेज (Heart Blockage Signs in Hindi) का संकेत हो सकता है। ब्लॉकेज की वजह से हृदय को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। इससे सांस लेने में मुश्किल हो सकती है। दिल की नसों में ब्लॉकेज की वजह से सीने में भारीपन महसूस हो सकता है। सांस लेने में तकलीफ हो, तो एक बार डॉक्टर से जरूर मिलें। इस संकेत को गलती से भी नजरअंदाज न करें।

4. थकान और चक्कर आना

वैसे तो थकान और चक्कर आना जैसी समस्याएं बेहद आम हैं। लेकिन अगर आपको अक्सर ही थकान और चक्कर आने जैसा महसूस हो, तो ये समस्याएं दिल की नसें ब्लॉक होने का संकेत हो सकती हैं। दरअसल, नसों में ब्लॉकेज की वजह से हृदय को रक्त पंप करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इससे थकान और कमजोरी का अनुभव हो सकता है। साथ ही, अवरुद्ध धमनियों की वजह से मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है, जिससे चक्कर आने लगते हैं।

5. मतली और अपच

वैसे तो मतली और अपच जैसी समस्याएं पाचन-तंत्र में गड़बड़ी के कारण होती हैं। लेकिन, ये समस्याएं दिल से जुड़ी बीमारियों का संकेत भी हो सकती हैं। अगर आपको सीने में दर्द के साथ ही मतली, उल्टी और अपच जैसी समस्याएं भी महूसस हो, तो इस संकेत को नजरअंदाज न करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।