Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सफदरजंग अस्पताल में हार्ट सर्जरी: जानें सरकारी दरों पर एंजियोप्लास्टी और बायपास सर्जरी कैसे करवाएं

दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल  भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन एक प्रमुख मल्टीस्पेशलिटी सरकारी अस्पताल है। यहां दिल के मरीजों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं और एंजियोप्लास्टी व बायपास जैसी जटिल सर्जरी कम लागत या मुफ्त में भी करवाई जा सकती है।

सफदरजंग अस्पताल में हार्ट सर्जरी: जानें सरकारी दरों पर एंजियोप्लास्टी और बायपास सर्जरी कैसे करवाएं

Written by Ashu Kumar Das |Published : September 27, 2025 9:55 PM IST

जीवनशैली, वायु प्रदूषण, खानपान और कई कारणों से इन दिनों लोगों को कम उम्र में ही दिल की बीमारियां हो रही हैं। दिल की बीमारियां जितनी गंभीर हो रही हैं, उनका इलाज भी उतना ही मुश्किल होता जा रहा है। हार्ट से जुड़ी बीमारी का इलाज करवाने की प्रमुख प्रक्रिया है एंजियोप्लास्टी (Angioplasty) और बाईपास सर्जरी (Bypass Surgery)। एंजियोप्लास्टी और बाईपास सर्जरी ब्लॉकेज और हृदय की धमनियों से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए की जाती हैं। आमतौर पर इन दोनों ही सर्जरी में लोगों को लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन देश में कुछ ऐसे भी सरकारी अस्पताल हैं, जहां पर कम पैसों में एंजियोप्लास्टी और बाईपास सर्जरी (Heart Surgery at Safdarjung Hospital) की जाती है। इन्हीं अस्पतालों में से एक है दिल्ली का सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital)।

दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल  भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन एक प्रमुख मल्टीस्पेशलिटी सरकारी अस्पताल है। यहां दिल के मरीजों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं और एंजियोप्लास्टी व बायपास जैसी जटिल सर्जरी कम लागत या मुफ्त में भी करवाई जा सकती है। वर्ल्ड हार्ट डे के खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एंजियोप्लास्टी और बायपास सर्जरी कैसे करवाई जा सकती है और इसमें कितना खर्चा आता है।

एंजियोप्लास्टी क्या है?

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक, एंजियोप्लास्टी (Angioplasty) एक मिनिमली इनवेसिव प्रक्रिया है जिसमें दिल  की ब्लॉक धमनियों को खोलने के लिए एक विशेष बैलून और स्टेंट का उपयोग किया जाता है। इसमें डॉक्टर कैथेटर के जरिए जांघ या हाथ की नस से एक ट्यूब को हृदय तक ले जाते हैं। ब्लॉकेज वाली जगह पर बैलून फुलाकर रास्ता साफ किया जाता है और फिर वहां एक स्टेंट (जालीदार नली) लगाया जाता है ताकि धमनियां दोबारा ब्लॉक न हों।

बाईपास सर्जरी क्या है?

बाईपास सर्जरी (Coronary Artery Bypass Grafting – CABG) एक बड़ी सर्जरी होती है। इस प्रक्रिया में दिल की ब्लॉक धमनियों को बायपास करने के लिए शरीर के अन्य हिस्सों (जैसे हाथ या पैर) से नसें ली जाती हैं और ब्लॉकेज के ऊपर-नीचे जोड़ दी जाती हैं। बायपास सर्जरी के जरिए दिल को सही मात्रा में ऑक्सीजन मिल पाता है और ब्लड फ्लो भी सुधरता है।

बाईपास सर्जरी आमतौर पर तब की जाती है जब ब्लॉकेज बहुत ज्यादा हो और एंजियोप्लास्टी से मरीज को ज्यादा आराम न मिल रहा हो।

सफदरजंग अस्पताल में एंजियोप्लास्टी और बायपास सर्जरी कैसे करवाएं?

सफदरजंग अस्पताल में इन सर्जरी को कराने के लिए मरीज को कुछ चरणों से गुजरना होता है:

1. OPD रजिस्ट्रेशन

सबसे पहले मरीज या उसके परिजन को कार्डियोलॉजी OPD में रजिस्ट्रेशन कराना होता है।

OPD में डॉक्टर मरीज की स्थिति देखते हैं, पुरानी रिपोर्ट चेक करते हैं और जरूरत पड़ने पर टेस्ट लिखते हैं।

2. मेडिकल टेस्ट

ओपीडी रजिस्ट्रेशन के बाद डॉक्टर मरीज की स्थिति को देखने के बाद ईसीजी (ECG), ईकोकार्डियोग्राफी (ECHO), टीएमटी (TMT), एंजियोग्राफी (Angiography) जैसे टेस्ट करवाने की सलाह देते हैं। अगर रिपोर्ट में ज्यादा कुछ गंभीर आता है, तो डॉक्टर मरीज को तुरंत भर्ती कर लेते हैं। वहीं, कुछ मामलों में मरीज को सर्जरी के लिए तारीख दी जाती है।

3. सर्जरी प्रक्रिया

एंजियोप्लास्टी कैथ लैब में की जाती है और आमतौर पर 2-3 दिन में मरीज डिस्चार्ज हो जाता है। वहीं, सफदरजंग अस्पताल में बाईपास सर्जरी बड़े ऑपरेशन थिएटर में की जाती है और मरीज को कम से कम 7-10 दिन अस्पताल में ही भर्ती रहना पड़ता है।

सफदरजंग अस्पताल में दिल के ऑपरेशन में खर्च कितना आता है?

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज करवाने का सबसे ज्यादा फायदा ये है कि यहां पर दिल के इलाज पर काफी कम खर्च आता है। ज्यादातर मामलों में सफदरजंग अस्पताल में दिल की बीमारी का इलाज फ्री में ही हो जाता है।

1. एंजियोप्लास्टी का खर्च

सफदरजंग अस्पताल में एंजियोप्लास्टी पर लगभग 10,000 से 40,000 रुपये तक खर्च आता है। लेकिन अगर कोई मरीज गरीब कैटेगरी या बीपीएल कार्ड धारक है, तो 5000 से 10000 रुपये में ही एंजियोप्लास्टी हो जाती है।

2. बाईपास सर्जरी का खर्च

सफदरजंग अस्पताल में बायपास सर्जरी करवाने में मरीज का लगभग 40,000 से 80,000 रुपये तक खर्च आता है। कुछ योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत योजना या राज्य सरकार की हेल्थ स्कीम के अंतर्गत यह सर्जरी मुफ्त भी हो सकती है।

सफदरजंग अस्पताल में कौन सी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं?

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY)

ईडब्ल्यूएस (EWS) कोटा

बीपीएल कार्ड धारकों के लिए छूट

सीजीएचएस (CGHS) लाभ सरकारी कर्मचारियों को मिलता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ध्यान रहे कि दिल की बीमारियों में एंजियोप्लास्टी और बाईपास सर्जरी जीवन बचाने वाली प्रक्रियाएं हैं। अगर आप ये दोनों में कोई भी सर्जरी प्राइवेट अस्पताल में करवाते हैं, तो इनका खर्च लाखों रुपये तक पहुंच जाता है, लेकिन दिल्ली का सफदरजंग अस्पताल उन मरीजों के लिए बड़ी राहत है जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। सफदरजंग अस्पताल में आप सरकारी योजनाओं, कम लागत और विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद से दिल की बीमारी से जुड़ी सर्जरी करवा सकते हैं।