Heart Problems after COVID-19: कोरोना से रिकवर होने के बाद बढ़ रही है हृदय समस्‍याएं, डॉक्‍टर से जानिए बचाव के तरीके

डॉक्‍टर का कहना है कि कोरोना से रिकवर होने के बाद हृदय संबंधी समस्‍याएं (Heart problems are increasing after recovering from corona) काफी बढ़ रही हैं. इसलिए समय-समय पर जांच करना बहुत जरूरी है.

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : December 29, 2021 12:36 PM IST

हृदय मानव शरीर का सबसे महत्‍वपूर्ण अंग होता है इसलिए इसकी खास देखभाल करना बहुत जरूरी है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि हृदय रोग दुनिया की आबादी में मौतों का एक बड़ा कारण साबित होता है। यानि कि दुनियाभर में हर साल करीब 18 मिलियन लोगों की मौत दिल की अलग-अलग बीमारियों के कारण होती है। कई बार दिल की गंभीर बीमारी के लक्षण शुरुआत में महसूस नहीं होते हैं इसलिए डॉक्‍टर्स समय-समय पर जांच की सलाह देते हैं। कोरोना के बाद हृदय मरीजों की संख्‍या में काफी बढ़ोत्‍तरी हुई है। डॉक्‍टर समीर भाटी (Dr. Sameer Bhati, Director- Star Imaging & Path Lab) कहते हैं कि ह्रदय की परिस्थितियां काफी गंभीर होती हैं और कई बार कोई संकेत नहीं देती हैं। दिल की बीमारियां कई तरह की होती हैं, जिनमें से कुछ को रोका जा सकता है और कुछ को नहीं।

कोरोना के बाद बड़े हृदय रोगी

डॉक्‍टर समीर भाटी कहते हैं कि कोविड-19 की वजह से कई लोगों को दिल से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना से संक्रमित होकर और फिर रिकवर होने के बाद भी कई लोग दिल की धड़कन का तेज या धीमा होना, छाती में दर्द, छाती में अकड़न, अवसाद, सांस लेने में समस्या और पैरों, टखनों, टांगों या पेट में अचानक सूजन जैसे लक्षणों को महसूस कर रहे हैं। इस तरह की स्थिति में पोस्ट कोविड सिंड्रोम से गुजरने वाले लोगों को तुरंत अपने डॉक्‍टर से संपर्क करना चाहिए और जांच शुरू करनी चाहिए। हृदय रोग की जांच के लिए डॉक्‍टर कुछ खास इन्वेसिव और नॉन-इन्वेसिव टेस्ट कर सकते हैं। जल्द जांच और उपचार से दिल का दौरा पड़ने जैसी जटिलताओं के जोखिम को कम किया जा सकता है।

दिल की बीमारियों से बचने के लिए क्‍या करें?

दिल की बीमारियों से बचे रहने के लिए आपको अपने खान पान और सेहत का खास ख्याल रखना होगा। निम्न बताई गई कुछ आदतें अपनाने से आप दिल की बीमारियों से बचे रह सकते हैं:

  • समय-समय पर अपने कॉलेस्‍ट्रॉल, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और ट्राइग्लिसराइड्स की जांच कराते रहें।
  • अगर आपकी कोई दवा चल रही है तो उसे समय पर लें। कोई भी दवा बदलने या बंद करने से पहले डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें।
  • वो काम करें जो आपको ख़ुशी देते हैं, जैसे कुकिंग, पेंटिंग, शॉपिंग या फिर अकेले में वक्‍त बिताना आदि।
  • हेल्‍दी डाइट लें। क्योंकि अभी आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं इसलिए एक्‍सरसाइज करते रहें।
  • सकारात्मक रहें। योग और ध्यान कर शांत रहने की कोशिश करें। यह विश्वास रखें कि ये परेशानियां जल्द ही दूर हो जाएंगी और बुरा वक्त गुज़र जाएगा।
  • धूम्रपान और शराब का परहेज करें। मन शांत रखने के लिए अपने दोस्तों और पारिवारिक सदस्यों से बात करते रहें। इन सब चीज़ों से आपको तनाव से दूर रहने में मदद मिलेगी।

दिन में आसानी से किए जाने वाले व्यायाम

दिन में कम से कम 40 मिनट व्यायाम करना हृदय रोग वाले व्यक्ति के लिए फायदेमंद साबित होता है। निम्नलिखित व्यायाम आपकी मदद करेंगे आपको थकान महसूस नहीं होने देंगे, भले ही आप इन्हें हर दिन सिर्फ 10 से 15 बार करेंः

  • आप हैमस्ट्रिंग कल्र्स, नी लिफ्ट और डेस्क पुश-अस कर सकते हैं।
  • अपने शरीर को स्ट्रेच करें और दोनों हाथों से ऊपर छत को छूने की कोशिश करें। दोनों हाथ में एक एक पानी की बोतल पकड़ कर इस व्यायाम को थोड़ा कठिन बनाये और काम से काम 10 बार करें।
  • कोशिश करें की जब भी आप फोन पर बात कर रहे हैं तब खड़े हो जाएं और टहलना शुरू कर दें। इससे बात करने के साथ साथ आपकी सेर भी ही जाएगी।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source