
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : December 19, 2023 4:41 PM IST
हर कोई बेहद उत्सुकता के साथ नए साल और फेस्टिव सीजन का इंतजार कर रहा है। आखिर हो भी क्यों न! नया साल अपने साथ नए वादे, नई उम्मीद और नई चेतना लेकर जो आता है। लेकिन ऐसे सेलिब्रेशन के मौके पर हार्ट के मरीजों को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। फेस्टिव सीजन के दौरान लोग भारी संख्या में मिलते हैं और शुभकामनाएं देते हैं साथ ही तरह-तरह के पकवान बनते हैं। ऐसे में यदि सोच समझकर निर्णय नहीं लिया तो हार्ट हेल्थ को नुकसान हो सकता है। मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. तिलक सुवर्णा हॉलीडे के दौरान हार्ट हेल्थ के रिस्क और इसे मेनटेन रखने के टिप्स बता रहे हैं:
आपको सबसे ज्यादा जिस चीज का ख्याल रखना है वो है चीनी का सेवन। क्योंकि चीनी और हार्ट के बीच गहरा संबंध है। अगर ब्लड में शुगर लेवल बढ़ता है तो कार्डियोवास्कुलर सिस्टम सीधे तौर पर प्रभावित होता है। जिसके चलते ब्लड वेसल्स की इनर वाल्स डैमेज हो सकती है, और हार्ट डिजीज, हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर का खतरा रहता है। यह स्थिति युवाओं सहित हर उम्र के व्यक्ति के साथ हो सकती है।
सेलिब्रेन के दौरान अक्सर लोगों का लाइफस्टाइल बदल जाता है। ऐसे में जहां लोगों का स्ट्रेस लेवल बढ़ जाता है तो वहीं खानपान के तरीकों में भी बदल आ जाता है। जो लोग सालभर हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाते हैं उनका रुटीन भी इस दौरान बिगड़ जाता है। रुटीन में गडबडी, हैवी फूड और अल्कोहल का सेवन, एक्सरसाइज की कमी और सही तरह से न सो पाने के कारण हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए चेतावनी के संकेतों के प्रति सतर्क और चौकस रहना महत्वपूर्ण है, यदि कोई भी संकेत दिखता है तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क किया जाना चाहिए।
पहले से किसी बीमारी से पीड़ित किसी भी व्यक्ति के लिए हृदय संबंधी समस्याओं के लक्षणों को समझना बहुत महत्वपूर्ण है। सांस की तकलीफ, सीने में दर्द या बेचैनी, थकान और अनियमित दिल की धड़कन ऐसे संकेत हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। यह हर किसी के लिए महत्वपूर्ण है कि वे अपने स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जागरूक रहें और यदि आवश्यक हो तो चिकित्सा सहायता लेने में संकोच न करें।
व्यायाम तनाव प्रबंधन और समग्र कल्याण को बनाए रखने में महत्वपूर्ण रोल प्ले करता है। नए साल के संकल्प के लिए व्यायाम को सीमित करने के बजाय, हर व्यक्ति को नियमित रूप से रोज व्यायाम करना चाहिए।
एक हृदय-स्वस्थ दृष्टिकोण: उत्सव समारोहों में जाने से पहले, खाने के प्रति सचेत दृष्टिकोण अपनाना महत्वपूर्ण है। पार्टी में शामिल होने से पहले हाई-प्रोटीन स्नैक, हरी सब्जियां या फिर फल का सेवन करें। इससे आपका एनर्जी लेवल हाई रहने के साथ एक अच्छा बेस बन जाएगा। ताकि अगर आप हाई शुगर या नमक वाली किसी चीज का सेवन करेंगे तो आपको उतना असर नहीं होगा। नमक और शुगर का अधिक सेवन ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्राल लेवल को बढ़ा सकते हैं, जो हृदय रोग के लिए जोखिम कारक हैं।
हालांकि नए साल का जश्न मनाना कई लोगों के लिए एक परंपरा है, लेकिन हृदय रोग वाले व्यक्तियों के लिए शराब के सेवन में सावधानी बरतना आवश्यक है। अत्यधिक शराब पीने से डिहाइड्रेशन, अनियमित दिल की धड़कन और उच्च रक्तचाप हो सकता है। संयम महत्वपूर्ण है और व्यक्तियों को अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए शराब के सेवन के प्रति सचेत रहना चाहिए।
जैसा कि हम नए साल में प्रवेश कर रहे हैं, न केवल उत्सवों के दौरान बल्कि पूरे साल दिल के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध होना महत्वपूर्ण है। और इसमें, हृदय-स्वस्थ जीवनशैली अपनाना, जिसमें ध्यानपूर्वक डाइट चुनना, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन और सीमित मात्रा में शराब का सेवन, न सिर्फ हमारे हार्ट को बल्कि पूरे स्वास्थ्य को एक दिशा में ले जाता है। कई रिसर्च और रिपोर्ट में भी सामने आ चुका है व्यक्ति का लाइफस्टाइल ही तय करता है कि वह कितना स्वस्थ रहेगा। अपने लाइफस्टाइल को हेल्दी रखें और ज्यादा से ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी में शामिल रहें।