कभी-कभी हार्ट बीट क्यों बढ़ जाती है? ज्यादा एक्सरसाइज करने से भी तेज हो सकती है दिल की धड़कन

Heart Palpitations in Hindi: क्या आपकी हार्ट बीट भी कभी-कभी तेज हो जाती है? अगर हां, तो इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : January 9, 2026 10:23 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Binay Kumar

Heart PalpitationsCauses in Hindi: कभी-कभीमेरीदिलकीधड़कनकाफीतेजहोजातीहैमुझेघबराहटसीहोनेलगतीहैऐसाज्यादातरतबहोताहैजबमैंजल्दी-बाजीयाफटाफटकोईकामकरतीहूंमुझेऐसालगताहैकिहार्टअटैकआनेवालाहैऔरमेरेदिलकेसाथकुछगड़बड़होरहीहैऐसेमेंमैंनेअपनेदिलकीजांचकरवानीजरूरीसमझीमैंनेअपनेहार्टकाचेकअपकरवायाऔरइसमेंपताचलाकीमेरादिलसहीतरीकेसेकामकररहाहैंऔरमुझेहृदयसेजुड़ीकोईसमस्यानहींहैऐसेमेंमैंनेडॉक्टरसेजाननाचाहाकिआखिरमेरीदिलकीधड़कनकभी-कभीतेजीसेक्योंधड़कनेलगतीहैं? यर्थाथ सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, फरीदाबाद में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी एंड इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. बिनय कुमार सेकभी-कभीहार्टबीटबढ़जानेकेपीछेकेकारणबताए।

हाई इंटेंसिटीवर्कआउट

हाई इंटेंसिटीवर्कआउट करने के बाद आपकी हार्टबीट बढ़ सकती है। जब कोई जोश में आकर वर्कआउट करता है, तो इससे दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है। इससे हार्टबीट तेज हो सकती है और आपको घबराहट सी महसूस हो सकती है। वर्कआउट करने से शरीर की मांसपेशियों के साथ ही हृदय की मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं। इसकी वजह से आपकी धड़कन में कुछ देर के लिए बदलाव आ सकता है।

डिहाइड्रेशन

डिहाइड्रेशन की वजह से भी दिल की धड़कन तेज हो सकती है। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी की वजह से हार्टबीट तेज हो सकती है। खासकर, जब शरीर में मैग्नीशियम और पोटेशियम की कमी होती है, हार्टबीट बढ़ने लगती है। इसलिए अगर आपकी कभी-कभी हार्टबीट बढ़ती है तो पानी जरूर पिएं। इससे आपको काफी रिलैक्सफील होगा।

तनाव में रहना

जब आप स्ट्रेस में रहते हैं, तो इसकी वजह से भी कभी-कभी हार्टबीट तेज हो सकती है। मानसिक या भावनात्मक रूप से परेशान होने पर दिल की धड़कन बढ़ सकती है। हालांकि, यह स्थिति गंभीर होती है क्योंकि पैनिकअटैक आ सकता है। इसलिए आपको हमेशा तनाव मुक्त रहने की कोशिश करनी चाहिए।

हार्मोनल बदलाव

पीरियड्स के दौरान कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इसकी वजह से भी हृदय गति तेज हो सकती है। हार्मोनल बदलाव की वजह से आपको तनाव भी महसूस हो सकता है, जो दिल की धड़कन बढ़ने का कारण बन सकता है। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज के दौरान भी हार्मोनल बदलाव की वजह से दिल की धड़कन तेज हो सकती है।

हार्टहेल्थ में सुधार कैसे करें?

  • हार्टहेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको रेगुलरएक्सरसाइजजरूरकरनीचाहिएलेकिन, रोजाना हाई इंटेंसिटीवर्कआउट करने से बचना चाहिए।
  • तनाव से हृदय रोगों का जोखिम बढ़ता है। तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन और प्राणायाम का सहारा लें।
  • हार्ट को हेल्दी बनाए रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है। रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।
  • हार्टहेल्थ में सुधार करने के लिए धूम्रपान और शराब के सेवन से बचना चाहिए। धूम्रपान और शराब, दिल की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • हार्टहेल्थ को बेहतर करने के लिए बॉडी को हाइड्रेट रखें। रोजाना 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं
  • अपनी डाइट में फाइबर और हेल्दीफैट्स को शामिल करें। नमक और चीनी का सेवन कम मात्रा में ही करें।
  • प्रोसेस्डफूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • नियमित रूप से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर की जांच करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह सेचिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source