Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Symptoms of heart blockage in winters: सर्दियों का मौसम हार्ट पेशेंट्स के लिए बहुत मुश्किल साबित हो सकता है। क्योंकि, सर्दियों में तापमान कम हो जाने से हार्ट डिजिज का रिस्क (Risk of heart disease in winters) बढ़ जाता है और जिन लोगों को पहले से ही हार्ट से जुड़ी कोई समस्या होती है उनके लिए कॉम्प्लिकेशन्स बढ़ने का खतरा अधिक हो जाता है। एक्सपर्ट्स भी लोगों को सर्दियों में खुद का ख्याल रखने की सलाह देते हैं क्योंकि, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार गर्मियों की बजाय ठंड के मौसम में हार्ट अटैक या दिल का दौरा पड़ने का रिस्क 30 फीसदी तक बढ़ सकता (risk of heart attack in winters) है।
दिल का दौरा पड़ने की एक बड़ी वजह है हार्ट की नसें बंद होना। जब हार्ट से जुड़ी नसों में ब्लॉकेज (Heart blockage) आ जाती है तो इससे हार्ट के लिए काम करना मुश्किल हो जाता है और हार्ट फेल होने का खतरा बढ़ जाता है। सर्दियों में हार्ट ब्लॉकेज के लक्षणों (symptoms and signs of heart blockage) को पहचान कर समय पर डॉक्टर की मदद लेने से स्थिति को संभाला जा सकता है। आइए जानते हैं कि हार्ट ब्लॉकेज के कौन-से लक्षण आसानी से पहचाने जा सकते हैं और हार्ट ब्लॉकेज से कैसे बचा जा सकता है।
ठंड की वजह से शरीर की नसों में सिकुड़न बढ़ने लगती है। इससे नसों में ब्लड के बहने की स्पीड पर भी असर पड़ता है। नसों में ब्लड का फ्लो धीमा पड़ने से (slow blood flow) हार्ट पर प्रेशर बढ़ता है। इससे हार्ट में ब्लॉकेज बढ़ने, हार्ट फेल होने और दिल का दौरा पड़ने का जोखिम बढ़ सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।