
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
LIVE
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 24, 2021 5:51 PM IST
Vaccine Side Effects On Heart: कोरोना वायरस वैक्सीन को जहां संक्रमण से बचाव के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण तरीके के तौर पर देखा जा रहा है वहीं कुछ लोगों को वैक्सीन लगवाने के बाद कई तरह के साइड-इफेक्ट्स भी दिखायी दे रहे हैं। अब, अमेरिका में फाइज़र की कोविड वैक्सीन लगवाने वाले कुछ लोगों में इसके बहुत ही गम्भीर साइड-इफेक्ट्स दिखायी दे रहे हैं। इन लक्षणों के दिखने के कारण सरकार और स्वास्थ्य इकाइयों की चिंता बढ़ गयी है। (Vaccine Side Effects On Heart in Hindi) मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका में फाइज़र की कोरोना वैक्सीन लेने वाले कई लोगों के दिल में सूजन देखी गयी है। (Heart Inflammation After Vaccination)
अमेरिका स्थित सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) द्वारा हाल ही में जारी की गयी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि, वैक्सीन लेने के बाद कम उम्र और नौजवानों के दिल में सूजन और जलन महसूस करने के कई मामले सामने आए हैं। हालांकि, सीडीसी की तरफ से यह जानकारी भी दी गयी कि इनमें से कई लोग अब ठीक हो गए हैं। सीडीसी के अनुसार, मायोकार्डिटिस (Myocarditis) और पेरिकार्डिटिस (Pericarditis) से पीड़ित ज़्यादातर लोगों को सही इलाज और पर्याप्त आराम मिलने के बाद उनकी स्थिति में सुधार आते देखा गया।
गौरतलब है कि फाइजर वैक्सीन का निर्माण अमेरिका ही फार्मा कम्पनी फाइजर इंक ने बायोनटेक (BioNTech) के सहयोग के साथ किया है। वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स से जुड़ी इस रिपोर्ट में यह कहा गया है कि वैक्सीन लेने के बाद लोगों को यह समस्याएं हुईं-
वहीं सीडीसी ने एक प्रेस रिलीज प्रकाशित करते हुए लोगों को सावधान रहने के लिए भी कहा है। संस्था की तरफ से कहा गया है कि अगर वैक्सीन लेने के बाद लोगों को किसी प्रकार की समस्याएं दिखायी दें तो अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें। (Heart Inflammation After Vaccination)