
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : February 8, 2023 4:47 PM IST
Early signs of heart failure in male: हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा आजकल लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसका बचाव करने के लिए सही लाइफस्टाइल और उचित डाइट का होना बहुत जरूरी है। लेकिन जिस प्रकार ये समस्याएं दुनियाभर में फैल रही है, इसके प्रति पर्याप्त जानकारी होना भी बहुत जरूरी है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को हार्ट से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा ज्यादा रहता है। लेकिन कुछ अध्ययन यह भी संकेत करते हैं कि हार्ट फेलियर से पुरुषों की मृत्यु होने का खतरा ज्यादा रहता है। हार्ट से जुड़ी समस्याओं से मृत्यु होने का खतरा तब बढ़ता है, जब हम समय रहते उसको मैनेज नहीं कर पाते है। इसी प्रकार हार्ट से जुड़ी समस्याओं को समय रहते मैनेज करने के लिए उनके शुरूआती लक्षणों की पहचान करना बहुत जरूरी है।
लेफ्ट आर्म में दर्द होना हार्ट फेलियर का संकेत हो सकता है। खासतौर पर यदि आपको दर्द सीने से उठकर बाएं हाथ तक महसूस हो रहा है, तो यह दिल से जुड़ी किसी समस्या का संकेत हो सकता है। इसे पेन रेडिएशन कहा जाता है, जिसमें दर्द शरीर के एक हिस्से से शुरू होकर किसी दूसरे हिस्से तक महसूस होता है।
हार्ट से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या होने पर पेट से जुड़ी कुछ समस्याएं भी अचानक से महसूस हो सकती हैं जैसे पाचन क्रिया खराब होना, पेट में दर्द रहना, जी मिचलाना और कुछ दुर्लभ मामलों में इस दौरान उल्टी भी लग सकती है। खासतौर पर यदि आपको पहले से हार्ट से जुड़ी कोई दिक्कत है या फिर आपको पेट के लक्षणों के साथ सीने में दर्द भी महसूस हो रहा है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से इस बारे में बात करें।
वैसे तो सीने में दर्द होने पर लोग पहले से ही डर जाते हैं। लेकिन कुछ अन्य बातों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। यदि आपको सीने के एक तरफ या फिर बीच में दर्द महसूस हो रहा है और आपको लग रहा है कि दर्द लगातार बढ़ता जा रहा है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर को कॉल करें। इस दौरान आपको ज्यादा मेहनत न करने की सलाह दी जाती है।
यदि आपको सीने में किसी प्रकार की दिक्कत (Discomfort in chest) महसूस हो रही है, जैसे जकड़न होना या दिल की धड़कन तेज होना आदि। यह हार्ट से जुड़ी किसी न किसी समस्या का संकेत हो सकता है और ऐसे में आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और जितना हो सके शरीर को आराम प्रदान करना चाहिए।
हार्ट से जुड़ी समस्याएं होने पर सिर में चक्कर होना और घबराहट (Heart palpitation) जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। खासतौर पर जिन लोगों को पहले से ही हार्ट से जुड़ी कोई समस्या है या फिर जिन लोगों को सिर चकराने और घबराहट जैसे लक्षणों के साथ-साथ छाती में दर्द जैसे कोई लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से इस बारे में बात कर लेनी चाहिए।