Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
क्या आप जानते हैं भारत में लगभग 3 करोड़ हृदय के मरीज हैं और यहां हर साल करीब 2 लाख सर्जरी की जाती है। जैसे-जैसे इंसान टेक्नोलॉजिकली एडवांस होता जा रहा है वैसे-वैसे ही वो तमाम तरह की लाइफस्टाइल बीमारियों से ग्रस्त होता जा रहा है। और ऐसे ही एक खतरनाक और तेजी से बढ़ने वाली बीमारी है हृदय रोग। पहले जहां ये समस्या बुजुर्ग लोगों में पाई जाती थी वहीं अब कम उम्र के बच्चों और नौजवानों तक में इसे देखा जा सकता है। यदि आप भी अपने हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इन 7 आसान उपाय पर गौर करें, जिससे आप दिल की बीमारियों से दूर रहेंगे...
ग्रीन टी
इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और ये ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी मददगार होते हैं। इसमें कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो कैंसर ग्रोइंग सेल्स को मारते हैं। ये असमान्य ब्लड क्लॉटिंग को भी रोकती है, जिस वजह से ये स्ट्रोक्स रोकने में भी सहायक है।
ऑलिव ऑयल
खाना बनाने के लिए जैतून तेल का प्रयोग करें। इसमें मौजूद फैट बैड एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। ऑलिव ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो अन्य कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।
पर्याप्त नीद लें
खासतौर से 40 साल के ऊपर के व्यक्ति के लिए अच्छी नीद बहुत जरूरी है। पर्याप्त नीद ना लेने पर शरीर से स्ट्रेस हार्मोन्स निकलते हैं, जो धमनियों को ब्लॉक कर देते हैं और जलन पैदा करते हैं।
फाइबर युक्त आहार लें
रिसर्च के आधार पर यह साबित हो चुका है कि आप जितना अधिक फाइबर खाएंगे, आपके हार्ट अटैक के खतरे उतने ही कम होंगे। अधिक से अधिक बींस, सूप और सलाद का प्रयोग करें। मीट की जगह सी-फूड खाना सहायक होगा।
नाश्ते में फ्रूट जूस लें
संतरे के जूस में फोलिक एसिड होता है जो हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। संतरे के जूस में फ्लेवोनॉएड्स होता है जो आर्टरी ब्लॉक करने वाले क्लॉट्स को कम करता है। ज्यादातर जूस आपके लिए अच्छे हैं। बस ध्यान रखें कि वे शुगर फ्री हों।
रोज करें एक्सरसाइज
यदि आप प्रतिदिन 20 मिनट तक व्यायाम करते हैं तो आपको हार्ट अटैक होने का खतरा एक-तिहाई तक घाट जाता है। टहलने जाने, एरोबिक या डांस क्लासेज ज्वाइन करना फायदेमंद होगा।
लहसुन का प्रयोग करें
अध्ययनों में पाया गया है कि लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर कम रहता है। ये कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है और साथ ही ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रखता है। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।