Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Heart beat Increase While sleeping : दिल की धड़कन बढ़ने पर ऐसा महसूस होता है कि आपका दिल तेज़ गति से धड़क रहा है। इसके साथ ही कुछ लोगों की धड़कनें इतनी तेजी से धड़कती हैं कि ऐसा भी महसूस हो सकता है कि आपका दिल धड़कना बंद कर रहा है या फिर आपकी धड़कन ज़्यादा हो गई है। हार्ट बीट कभी भी किसी भी स्थिति में बढ़ सकता बै। यह परेशानी दिन और रात किसी भी वक्त हो सकता है। कई लोगों को दिन के समय दिल की धड़कन ऐसी ही होती है, लेकिन वे व्यस्त होने के कारण इस पर व्यक्ति का ध्यान नहीं जाता है।
रात के समय दिल की धड़कन बढ़ना किसी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति का संकेत हो सकता है, जैसे- अर्थेमिया (असामान्य हृदय ताल)। यदि आपका दिल रात को लेटते समय तेजी से धड़कता है, तो इसकी तुरंत जांच कराएं। रात के समय दिल की धड़कन तेज होने के साथ-साथ सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द जैसे लक्षण महसूस हो सकता है।
रात के समय दिल की धड़कन का तेज होना काफी आम है। यह दिन भर में कई लोगों को होता है। लेकिन जब आप व्यस्त नहीं होते हैं, तो आपको दिल की धड़कन का एहसास होने की संभावना ज़्यादा होती है। आप इसे तब महसूस कर सकते हैं, जब आप शांत बैठे हों, आराम कर रहे हों या लेटे हों।
हार्ट का फड़फड़ाना : रात के समय छाती के आसपास फड़फड़ाहट जैसा महसूस होता है। अगर आपको इस तरह के संकेत दिख रहे हैं, तो इसे इग्नोर न करें।
अनियमित हृदय गति : कुछ लोगों की हार्ट बीट काफी ज्यादा अनियमित हो जाती है। कई लोगों का हार्टबीट तेज या फिर बिल्कुल ही कम हो जाता है।
धड़कन : आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आपका दिल बहुत जोर से या बलपूर्वक धड़क रहा है।