Heart Attack के इन 4 लक्षणों को समझने में अक्सर देरी कर जाते हैं लोग, जानें कैसे करें इनकी पहचान

Heart attack signs: हार्ट अटैक के कुछ लक्षण ऐसे भी हैं, जिन्हें अक्सर इग्नोर कर दिया जाता है और इस कारण से जानलेवा स्थिति पैदा होती है। हार्ट अटैक से पहले अक्सर इग्नोर किए जाने वाले लक्षणों के बारे में जानना जरूरी है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : February 10, 2023 4:36 PM IST

Symptoms before heart attack: दिल को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है और अक्सर दिल से जुड़ी कुछ समस्याएं इतनी गंभीर होती हैं जिसके कारण गंभीर जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। हार्ट से जुड़ी कुछ समस्याएं जानलेवा हो सकती हैं और समय रहते इसकी पहचान करना जानलेवा हो सकता है। उदाहरण के रूप में छाती में दर्द होना भी एक ऐसी ही स्थिति है। सीने में दर्द होना आमतौर पर कई बार उलझन पैदा कर देता है, जिसे कई बार हार्ट से जुड़ी समस्याएं समझ लिया जाता है। कुछ इसी तरह कई बार हार्ट से जुड़ी समस्याओं के कारण सीने में दर्द होने लगता है और उसे आमतौर पर सामान्य छाती या गैस का दर्द समझ लिया जाता है। लेकिन सिर्फ सीने का दर्द ही नहीं हार्ट से जुड़ी कुछ अन्य लक्षण भी हैं, जिन्हें अक्सर आम समस्या समझ कर इग्नोर कर दिया जाता है। चलिए जानते हैं हार्ट अटैक से जुड़े ऐसे 4 लक्षणों के बारे में जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए -

1. सांस फूलना (Shortness of breath before heart attack)

हार्ट अटैक होने से पहले आपको सीने में दर्द के साथ-साथ सांस फूलने जैसी समस्याएं भी महसूस हो सकती हैं। जब हार्ट पर्याप्त रूप से शरीर के हिस्सों में ऑक्सीजन वाले रक्त को पंप नहीं कर पाता है, तो शरीर के अंगों में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। ऑक्सीजन की कमी होने पर हमारा शरीर इसपर प्रतिक्रिया करता है और ज्यादा ऑक्सीजन लेने के लिए सांस लेने की गति बढ़ा देता है। इस प्रक्रिया के कारण सांस फूलने लगता है।

2. सिर चकराना (Vertigo before heart attack)

यदि आपको सीने में दर्द के साथ सिर घूमने जैसे लक्षण भी हो रहे हैं, तो यह अच्छा संकेत नहीं है और जल्द से जल्द आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि हार्ट अटैक से पहले ही दिल के पंप करने की क्षमता प्रभावित हो जाती है और मस्तिष्क तक खून नहीं पहुंच पाता है। इस कारण से कई बार सिर घूमना या बेहोशी जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं।

3. जी मिचलाना (Nausea before heart attack)

उल्टी जैसा मन होना बहुत ही आम समस्या है, जो आमतौर पर पेट से जुड़ी बीमारियों के कारण विकसित होती है। लेकिन कई बार हार्ट से जुड़ी बीमारियों के कारण भी जी मिचलाना या मितली जैसे लक्षण हो सकते हैं। कुछ लोग हार्ट अटैक से पहले जी मितली जैसे संकेत महसूस होने की शिकायत करते हैं। ऐसे में अगर आपको सीने में दर्द के साथ जी मिचलाने जैसे संकेत हो रहे हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए।

4. कंधे व गर्दन में दर्द (Shoulder and neck pain before heart attack)

हार्ट अटैक से पहले सीने में दर्द होना आम लक्षण है, लेकिन कई बार यह दर्द गर्दन या कंधों के आसपास भी महसूस होता है। सीने में दर्द के साथ-साथ कंधे या गर्दन में दर्द होना या फिर सीने के दर्द से ज्यादा कंधे या गर्दन मं दर्द होना आदि आम स्थिति नहीं हैं। यदि आपको ऐसी कोई भी समस्या महसूस हो हो रही है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर को कॉल करें।

खासतौर पर उन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, जिनके शरीर का वजन ज्यादा बढ़ा हुआ है, जो सेडेंटरी लाइफस्टाइल जीते हैं या फिर जिनके परिवार में पहले किसी को हार्ट अटैक की समस्या हो चुकी है। यदि आपको उपरोक्त में से कोई भी लक्षण महसूस हो रहा है, तो डॉक्टर से एक बार बात जरूर कर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source