Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Facial symptoms of heart attack: हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारी से निपटने का सबसे जरूरी तरीका उसके लक्षणों की पहचान करना है। आजकल खराब जीवनशैली और खानपान से जुड़ी खराब आदतों के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं पैदा हो रही हैं और इनमें से ही कुछ हार्ट अटैक जैसी जानलेवा समस्याएं भी हैं। हार्ट अटैक ऐसी इमरजेंसी कंडीशन है, जिसमें यदि जल्द से जल्द मेडिकल हेल्प न मिल पाए तो मरीज की जान जा सकती है। जल्द से जल्द मेडिकल हेल्प लेने के लिए इसके लक्षणों की भी अच्छे से पहचान करना जरूरी होता है। हार्ट अटैक से पहले सिर्फ सीने में दर्द या फिर सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण नहीं होते हैं, इसके अलावा भी शरीर में कई ऐसे अजीबोगरीब लक्षण देखने को मिल सकते हैं। ऐसे ही लक्षण हार्ट अटैक से पहले आपके चेहरे व स्किन पर भी देखने को मिल सकते हैं, जिसके बारे में आपका जानना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। चलिए जानते हैं हार्ट अटैक से पहले चेहरे और स्किन पर क्या लक्षण देखने को मिल सकते हैं।
पुरुषों में गंजापन होना भी हार्ट से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकता है। शुरुआत में गंजापन आमतौर पर बालों के सिरे यानी हेयरलाइन से ही शुरू होता है, जिसे अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं। लेकिन सिरे से बाल झड़ना यानी हेयरलाइन कम होना आमतौर पर कई बार हार्ट से जुड़ी बीमारी का संकेत भी हो सकता है, जिसे इग्नोर करना जानलेवा स्थिति पैदा कर सकता है।
कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए यह एक महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है और इसके बाद उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए। जब आंखों के नीचे व आसपास स्किन के नीचे हल्के पीले रंग का पदार्थ जमने लगता है, तो इसका मतलब है कि कोलेस्ट्रॉल बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है और इसके कारण हार्ट अटैक आने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।
हार्ट अटैक से पहले शरीर बाएं हिस्सों में दर्द की शिकायत देखी जा सकती है और इनमें से चेहरा भी एक हिस्सा हो सकता है। चेहरे के बाएं हिस्से में दर्द होना हार्ट अटैक से पहले होने वाला एक संकेत हो सकता है और ऐसे में जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि चेहरे के बाएं हिस्से में दर्द होना हार्ट अटैक का ही लक्षण हो।
चेहरे के बाएं हिस्से में दर्द होने के साथ-साथ वह हिस्सा सुन्न भी हो सकता है और इसे इग्नोर करना खतरे से खाली नहीं माना जाता है। वैसे तो चेहरा सुन्न होना हार्ट अटैक से ज्यादा स्ट्रोक जैसी बीमारियों का संकेत माना जाता है, लेकिन हार्ट अटैक के मामले भी इससे जुड़े हो सकते हैं। स्ट्रोक भी हार्ट अटैक की तरह ही एक जानलेवा स्वास्थ्य समस्या है, जिसके लिए जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना बहुत ज्यादा जरूरी है।
कई अध्ययनों में पाया जा चुका है कि कान की लोब में होने वाले कुछ बदलाव भी हृदय से जुड़ी बीमारियों कासंकेत देते हैं। कान की लोब में क्रीज जमना हार्ट से जुड़ी बीमारियों का संकेत है और खासतौर पर पहले से ही हार्ट से जुड़ी किसी बीमारी से ग्रस्त लोगों को इन लक्षणों को इग्नोर नहीं करना चाहिए।