Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हार्ट अटैक आने से 10 दिन पहले शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 संकेत, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

Heart Attack Symptoms Before 10 days: हार्ट अटैक आने से 10 दिन पहले शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

हार्ट अटैक आने से 10 दिन पहले शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 संकेत, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

Written by priya mishra |Updated : December 29, 2024 2:43 PM IST

Early Signs Of Heart Attack: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक है हार्ट अटैक। पिछले कुछ सालों में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़े हैं। जहां पहले हार्ट अटैक के मामले ज्यादातर बुजुर्गों में देखने को मिलते थे। वहीं, आजकल युवा भी इसकी चपेट में आकर अपनी जान गवां रहे हैं। आपको बता दें कि हार्ट अटैक तब आता है, जब हृदय में ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है या अवरुद्ध हो जाता है। आमतौर पर, यह रुकावट हृदय धमनियों में फैट या कोलेस्ट्रॉल के जमाव के कारण होती है। इससे हृदय की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचता है और व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। हार्ट अटैक आने से पहले हमारा शरीर कुछ चेतावनी संकेत देता है। यदि समय रहते इन संकेतों की पहचान कर ली जाए, तो मरीज की जान बचाई जा सकती है। आइए, जानते हैं हार्ट अटैक आने से 10 दिन पहले शरीर में दिखने वाले लक्षण कौन से हैं?

सीने में दर्द या भारीपन

हार्ट अटैक आने से कुछ दिनों पहले मरीज को सीने में दर्द, भारीपन या जकड़न जैसा महसूस हो सकता है। यह दर्द आमतौर पर सीने में बाईं ओर महसूस होता है। कई बार यह दर्द हाथों, कंधे, जबड़े या पीठ तक भी फैल सकता है। अगर आपको इस तरह के संकेत नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

अत्यधिक थकान और कमजोरी

हार्ट अटैक आने से पहले व्यक्ति को काफी ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। अगर बिना ज्यादा काम किए भी आप खुद को हर वक्त थका हुआ महसूस करते हैं, तो इसे इग्नोर न करें। ऐसी स्थिति में आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।

Also Read

More News

काफी ज्यादा पसीना आना

अगर आपको बिना किसी शारीरिक श्रम के भी बहुत ज्यादा पसीना आ रहा है, तो यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, रात को सोते समय ठंडा पसीना आना भी एक चेतावनी संकेत हो सकता है। अगर आपको इस तरह के संकेत नजर आ रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर की मदद लें।

सांस लेने में कठिनाई होना

हार्ट अटैक आने से पहले व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है। अगर हल्के-फुल्के काम करने पर आपकी काफी ज्यादा सांस फूलती है, तो इसे इग्नोर करने से बचें। अगर आपको इस तरह के संकेत नजर आ रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर से मिलकर चेकअप जरूर करवा लें।

बार-बार चक्कर आना

बार-बार चक्कर आना या सिरदर्द होना भी हार्ट अटैक आने से पहले के संकेत हो सकते हैं। अक्सर लोग इसे सामान्य समझने की गलती करते हैं। लेकिन अगर आपको बार-बार इस तरह की परेशानी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।