Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Warning Signs Days Before a Heart Attack : हार्ट अटैक आज के समय में काफी ज्यादा कॉमन हो चुका है। पुरुषों और महिलाओं दोनों में ही यह मौत का नंबर 1 कारण है। ध्यान रखें कि हार्ट अटैक अक्सर वैसे नहीं होते हैं, जिस तरह अपने अपने दिमाग में बैठा रखे होते हैं। दिल का दौरा लोगों को अचानक या चुपचाप हो सकता है, लेकिन कई लोगों को इससे जुड़े लक्षण घंटों, दिनों या हफ्तों पहले ही नजर आने लगते हैं। इन संकेतों और लक्षणों को जानना बहुत ही जरूरी होता है, ताकि समय पर हार्ट अटैक को रोका जा सके। डॉक्टर्स का कहना है कि हार्ट अटैक से कुछ दिनों लगभग 1 महीने से 2 दिन पहले हमारा शरीर कई तरह के इशारे देता है, जिसपर अगर आप ध्यान देते हैं, तो काफी हद तक हार्ट अटैक की गंभीरता को कम किया जा सके। आइए जानते हैं हार्ट अटैक आने से 20 दिन पहले दिखने वाले लक्षण क्या हैं?
हार्ट अटैक आने से कुछ दिनों पहले मरीजों को अक्सर बेचैनी और दर्द जैसा महसूस होता है। इस स्थिति में मरीजों को सीने में दबाव या जकड़न जैसा भी महसूस हो सकता है। अगर आपको ऐसे संकेत दिखे, तो फौरन डॉक्टर की सलाह लें। ताकि समय पर आपका इलाज हो सके।
हार्ट अटैक आने की स्थिति में मरीजों को काफी ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होने लगता है। यह हार्ट अटैक का एक और आम संकेत है। इस स्थिति में मरीजों को अक्सर महसूस होता है कि आपको पर्याप्त रूप से आराम नहीं मिल पाता है। यह दिल में रक्त के प्रवाह में कमी के कारण हो सकता है।
हार्ट अटैक आने से पहले मरीजों को अक्सर चक्कर आते रहते हैं। हालांकि, ऐसे संकेत उन्हें खाना न खाने, डिहाइड्रेशन की वजह से भी हो सकते हैं। लेकिन लंबे समय तक इस तरह के संकेत दिख रहे हैं, तो एक बार अपने डॉक्टर से सलाह लें। ताकि आपका इलाज समय पर शुरू हो सके।
सीने में दर्द, हार्ट अटैक आने से पहले के सबसे आम लक्षणों में से होता है। इसके साथ-साथ इस स्थिति में मरीजों को पीठ, गर्दन, जबड़ा या पेट जैसे हिस्सों में दर्द हो सकता है। अगर आपको ऐसे संकेत बार-बार दिख रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
सांस फूलना, हार्ट अटैक के सबसे आम लक्षण हो सकते हैं। अगर आपको सांस लेने में परेशानी हो रही है, तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें। इसके साथ-साथ मरीजों को घरघराहट या खांसी का भी अनुभव हो सकता है।
हार्ट अटैक आने से पहले मरीजों का हार्टबीट अनियंत्रित होने लगता है। कई दुर्लभ मामलों में एट्रियल फ़िब्रिलेशन का लक्षण हो सकता है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर की मदद लें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।