
Also Read
Symptoms of heart attack that can be seen in bed: हार्ट अटैक फिजिकल कंडीशन को इग्नोर करना जानलेवा स्थिति पैदा कर सकता है। वैसे तो हेल्दी लाइफस्टाइल और सही डाइट मेंटेन करके हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है, लेकिन इतना ही जरूरी है इसके शुरुआती लक्षणों पर नजर रखना। ऐसा इसलिए क्योंकि हार्ट अटैक के कुछ मामले जेनेटिक होते हैं और उनकी रोकथाम करने का सिर्फ एक ही तरीका है शुरुआती लक्षणों पर नजर रखना। हार्ट अटैक के मामले सिर्फ दिन में ही नहीं बल्कि रात के समय भी हो सकते हैं। रात को बिस्तर पर जाते ही कुछ ऐसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं, जो किसी और बीमारी का नहीं बल्कि हार्ट अटैक का संकेत देते हैं। चलिए जानते हैं किन लक्षणों को इग्नोर नहीं करना चाहिए
अगर आपको लेटने के तुरंत बाद सीने में दर्द हो रहा है, तो यह भी एक गंभीर समस्या हो सकती है और इसे गलती से इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। दरअसल दिन में काम करते समय ये लक्षण महसूस नहीं हो पाते हैं और रात के समय ऐसे लक्षण दिखने पर इन्हें गलती से भी इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।
दिन में शारीरिक गतिविधियों के दौरान या काम में ज्यादा व्यस्त होने के दौरान हम खुद ही काफी सारे लक्षण महसूस नहीं कर पाते हैं और उन्हें इग्नोर कर देते हैं। ऐसा ही जी घबराना भी एक लक्षण है, जिसे हार्ट पैल्पिटेशन कहा जाता है। यदि आपको रात को बिस्तर पर लेटने के बाद यह लक्षण महसूस होता है, तो यह हार्ट अटैक की ओर संकेत करता है।
यह भी संभव है कि आपको दिन में भी जी मिचलाने की समस्या हो रही हो लेकिन व्यस्त होने के कारण आप इसे इग्नोर कर रहे हों। लेकिन ऐसे लक्षण खासतौर पर रात के समय ज्यादा देखने को मिलते हैं और इसलिए ऐसे रात को आपको ध्यान रखना जरूरी है कि कहीं आपको ऐसा कुछ महसूस तो नहीं हो रहा है।
दिन में काम करते वक्त पसीना आना आम बात है लेकिन बिस्तर पर लेटने के बाद पसीना आने की स्थिति को आप इग्नोर नहीं कर सकते हैं और ज्यादातर लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती है कि अचानक से पसीना आना हार्ट अटैक का एक संकेत हो सकता है। काफी लोगों को हार्ट अटैक से ठीक पहले शरीर में पसीना आने लगता है और उसे इग्नोर नहीं करना चाहिए।
बिस्तर पर लेटने के बाद शरीर के बाएं हिस्से में दर्द होना भी हार्ट अटैक से जुड़ी स्थिति का एक संकेत हो सकता है। यदि आपको बिस्तर पर लेटने के बाद बाएं हाथ, चेहरे के बाएं तरफ या फिर शरीर के बाएं तरफ के किसी भी हिस्से में दर्द हो रहा है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से इस बारे में संपर्क कर लेना चाहिए।