Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रात को टॉयलेट में महसूस होने वाले ये 3 लक्षण हो सकते हैं हार्ट अटैक शुरुआती संकेत, गलती से भी न करें इग्नोर

Early signs of heart attack: रात को टॉयलेट में जाने के बाद कुछ ऐसे लक्षण दिख सकते हैं, जो वास्तव में हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होते हैं और लोग इन्हें अक्सर इग्नोर कर देते हैं।

रात को टॉयलेट में महसूस होने वाले ये 3 लक्षण हो सकते हैं हार्ट अटैक शुरुआती संकेत, गलती से भी न करें इग्नोर

Written by Mukesh Sharma |Updated : October 31, 2023 5:16 PM IST

Heart attack early signs in urine: हार्ट हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग है और आजकल खराब जीवनशैली व अनहेल्दी डाइट जैसे कई ऐसे रिस्क फैक्टर हैं, जो हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारियो के खतरे को लगातार बढ़ा रहे हैं। लेकिन हार्ट से जुड़ी बीमारियां जेनेटिक भी हो सकती हैं और कई बार हेल्दी लाइफस्टाइल व हेल्दी डाइट होने के बावजूद भी लोगों में हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का खतरा रहता है। ऐसे में हार्ट अटैक की रोकथाम रखने का सबसे प्रमुख तरीका इसके लक्षणोकी पहचान रखना है। लेकिन कुछ लक्षण व संकेत ऐसे भी होते हैं, जिन्हें लोग अक्सर इग्नोर कर देते हैं। रात के समय टॉयलेट जाने के बाद महसूस होने वाले कुछ लक्षण भी हार्ट अटैक का शुरूआती संकेत हो सकते हैं और इन्हें इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। इनमें से कुछ लक्षण निम्न भी हो सकते हैं (Heart attack early signs at night) -

1. यूरिन में झाग (Foamy urine)

पेशाब में झाग की समस्या आमतौर पर किसी भी समय महसूस हो सकती है और यह हर समय हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। लेकिन रात के समय पेशाब की मात्रा कम होती है और इसलिए उसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है और झाग बनने जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं। यदि आपके पेशाब में प्रोटीन है यानी आपको प्रोटीन्यूरिया है, तो यह संकेत देता है कि आपका हार्ट खतरे में है।

2. बार-बार यूरिन आना (Frequent urine)

बहुत ही कम लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है कि बार-बार पेशाब आना सिर्फ खराब किडनी का संकेत नहीं बल्कि हार्ट से जुड़ी बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। दरअसल, जब हार्ट ठीक से काम करना बंद कर देता है, तो किडनी को पर्याप्त मात्रा में खून नहीं मिलता है और बार-बार पेशाब आने जैसी समस्याएं पैदा होने लगी हैं। इसलिए यदि हार्ट ठीक के काम नहीं कर पा रहा है, तो हार्ट अटैक आने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

3. रात को यूरिन का रिसाव (Leakage of urine)

यदि आपको रात के समय अचानक के यूरिन का रिसाव हो गया है और ऐसा एक से ज्यादा बार हुआ है, तो यह भी हार्ट से जुड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब हार्ट ठीक से काम नहीं कर पाता है, तो इसके कारण शरीर ज्यादा द्रव को कंट्रोल नहीं कर पाता है और रात के समय यूरिक लीकेज होने लग सकता है।