
Also Read
Heart attack symptoms while lying down: हेल्दी लाइफ को जीने के लिए हार्ट का हेल्दी होना जरूरी है और हार्ट को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल व डाइट हैबिट्स का होना भी बहुत जरूरी है। लेकिन यह बात सच है कि आजकल के व्यस्त जीवन में लोग अपनी सेहत का ठीक से ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। लेकिन यह भी सच है कि कई बार हेल्दी लाइफस्टाइल और सही डाइट होने के बावजूद भी हार्ट से जुड़ी समस्याएं देखी जा सकती हैं। ऐसा आमतौर पर जेनेटिक स्थितियों के कारण देखा जा सकता है। इसलिए हार्ट अटैक से जुड़े शुरुआती लक्षणों की भी सही से पहचान होना बहुत जरूरी है, ताकि ऐसी स्थिति को विकसित होने से पहले ही कंट्रोल किया जा सके। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि बिस्तर पर लेटने के बाद भी कुछ ऐसे लक्षण महसूस हो सकते हैं, जो हार्ट अटैक से भी जुड़े हो सकते हैं लेकिन लोग उन्हें इग्नोर कर देते हैं। इस लेख में हम आपको हार्ट से जुड़े ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं, जो बिस्तर पर लेटने के बाद महसूस हो सकते हैं और इसलिए इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
यदि आपके बिस्तर पर लेटने के बाद शरीर के बाएं हिस्से में कहीं पर भी दर्द महसूस हो रहा है, तो यह हार्ट की समस्या से जुड़ा संकेत हो सकता है। खासतौर पर बाएं हिस्से के जबड़े, कंधे, हाथ या पीठ में दर्द होना हार्ट अटैक का ही संकेत हो सकता है और गलती से भी इन लक्षणों को इग्नोर नहीं करना चाहिए।
हार्ट अटैक से पहले कई बार सीने में भारीपन भी देखने को मिल सकता है और ऐसा आमतौर पर इसलिए होता है क्योंकि पर्याप्त रक्त न मिल पाने के कारण हार्ट की मांसपेशियां क्षतिग्रस्त होने लगती है और इस कारण से सीने में भारीपन या जकड़न महसूस होने लगती है। सीने में महसूस हो रहे ऐसे लक्षणों को गलती से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।
बिस्तर पर लेटने के बाद उल्टी जैसा महसूस होना आमतौर पर पाचन से जुड़ी समस्याओं का संकेत होता है, लेकिन कुछ मामलों में यह हार्ट से जुड़ी समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। इसलिए इस लक्षण को इग्नोर करना भी हार्ट अटैक होने के खतरे को बढ़ा सकता है। एक बार डॉक्टर से जांच करा ही लेनी चाहिए।
बिस्तर पर लेटने के बाद ज्यादा पसीना आना किसी भी दृष्टि से स्वास्थ्य के लिए अच्छा संकेत नहीं हो सकता है। जब किसी समस्या के कारण हार्ट को ब्लड पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, तो इस कारण से कई बार ज्यादा पसीना आने लगता है।
हार्ट से जुड़ी बीमारियों में अक्सर सांस से जुड़ी बीमारियां भी देखने को मिल जाती है जैसे सांस फूलना या फिर सांस लेने में तकलीफ होना आदि। यदि आपको बिस्तर पर लेटने के बाद सांस लेने में दिक्कत, सांस फूलना या फिर सांस लेते समय सीने में दर्द होना आदि किसी तरह का लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो डॉक्टर से इस बारे में एक बार जरूर बात कर लेनी चाहिए।
जब हार्ट ठीक से काम करना बंद कर देता है, तो शरीर के कुछ हिस्सों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन युक्त रक्त नहीं मिल पाता है और वे हिस्से नीले पड़ने लगते हैं। यदि बिस्तर पर लेटने के बाद आपको ऐसा किसी भी तरह का लक्षण महसूस होता है, जैसे होठ या उंगलियों के सिरे नीले पड़ना आदि तो यह हार्ट से जुड़ी किसी समस्या की ओर इशारा करता है और ऐसे में जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।