
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : March 26, 2023 12:56 PM IST
Tips for eating out healthy: हमारी लाइफस्टाइल कुछ ऐसी हो गई है कि हमें घर का खाना खाने से ज्यादा बाहर का खाना पसंद आने लगा है। घर के सिंपल और हेल्दी खाने से ऊब कर ज्यादातर लोग बाहर का मसालेदार चटपटा और अनहेल्दी खाना पसंद करने लगे हैं। वहीं कुछ लोग जो होमटाउन से बाहर कहीं जॉब करते हैं और कई घर पर बनाने का समय न होने के कारण वे बाहर ही खा लेते हैं। आपको भी पता है कि बाहर के खाने को हेल्दी तरीके से नहीं बनाया जाता है और नियमित रूप से इसका सेवन करना कहीं न कहीं आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा रहा होता है। यदि आपको भी बाहर का खाना खाने की आदत है, तो आपको भी अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको बाहर का खाना खाने के बाद भी हेल्दी रखने में मदद कर सकती हैं।
बाहर का खाना अक्सर इसलिए भी नुकसानदायक होता है, क्योंकि हम टेस्ट के चक्कर में ज्यादा खा लेते हैं। इस स्थिति से बचने का एक सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप खाने के साथ सलाद भी ज्यादा से ज्यादा लेने की कोशिश करें। आप जितना ज्यादा सलाद लेंगे आपका पेट जल्दी भरेगा और अनहेल्दी चीजें आपके शरीर में कम से कम जा सकेंगी।
यदि आप भी कई बार मजबूरी में बाहर का खाना खा रहे हैं तो याद रखें कि आपको तला हुआ खाना बिल्कुल नहीं खाना है। तला हुआ या डीप फ्राइड फूड्स बाहर के अनहेल्दी खानों में से सबसे ज्यादा खतरनाक है। बाहर भी ऐसी ही चीजें ऑर्डर करें जो आपके घर से खाने से मिलता झुलता हो जैसे चावल, रोटी, दाल और अन्य सब्जियां आदि। इसके अलावा कुछ साउथ इंडियन डिश भी अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं।
तले हुए हुए खाने के बाद ज्यादा शुगर वाला खाना भी आपके लिए अच्छा ऑप्शन नहीं है। यदि आप बाहर का खाना खा रहे हैं, तो कोशिश करें कि उनमें कोई भी ऐसा फूड न हो जिसमें ज्यादा मात्रा में मीठा हो। अगर आपको कुछ मीठा खाने का मन है तो आप कोई फल या जूस ले सकते हैं।
बाहर तैयार किए गए ज्यादातर फूड्स मैदे से बने होते हैं, तो आपको उनसे भी बचना है। मैदे से बनी नान या रोटी खाने की बजाय गेहूं की रोटी ऑर्डर करें। नूडल आदि ऑर्डर करने से पहले पूछ लें कि उन्हें किस चीज से तैयार किया गया है। आजकल गेहूं के आटे के साथ मैदा भी मिक्स कर दिया जाता है, ताकि रोटी का रंग ज्यादा सफेद लगे। इसलिए बाहर खाना खाते समय आपको मैदे का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है।