चटपटे बेक्ड छोले- हेल्‍दी रेसिपी

फेस्टिव सीजन की बेहतर नमकीन डिश!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:12 AM IST

Read this in English.

दिवाली के अवसर पर वैसे तो स्‍वीट डिश बनाने और खाने का ज्‍यादा प्रचलन है। लेकिन अगर आप इस खास अवसर पर कुछ नमकीन डिश खाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए मसालों के मिश्रण से तैयार सूखे छोले बेहतरीन ऑप्‍शन साबित हो सकते हैं। इस डिश का मजा आप और आपके मेहमान नाश्‍ते में ले सकते हैं। छोले को स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज से एक बेहतर फूड माना जाता है। ये कोलेस्‍ट्रोल फ्री होते हैं और इसमें प्रोटीन की मात्रा भी अधिक होती है। पढ़ें- घर पर ही मिनटों में तैयार करें छोले मसाला!

सामग्री

  • 1 कप छोला (काबुली चना)

  • आधा चम्मच गरम मसाला

  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

  • आधा चम्मच चाट मसाला

  • आधा चम्मच आमचूर पाउडर

  • हल्दी पाउडर की एक चुटकी

  • आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर

  • आधा चम्मच नमक

पढ़ें- हेल्दी रेसिपी: बिना प्याज़ के पंजाबी छोले

 विधि

  • छोले को अच्‍छी तरह धोकर रातभर पानी में भिगोकर रखें। अगली सुबह छोेले प्रेशर कुकर में डाल दें। उसके साथ तेज पत्‍ता और गरम मसाला मिलाकर दो सिटी लगाएं। उसके बाद उसे धीमी आंच पर कम से 6 मिनट तक रखें।

  • छोले को अच्‍छी तरह सुखाने के लिए उसे किसी बड़े बर्तन में फैलाकर रख दें।

  • अब एक कटोरी में जैतून का तेल के साथ लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, आमचूर पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक डालें और अच्छी तरह मिला लें।

  • इसके बाद छोले को इस कटोरी में मसालों के साथ मिला दें और आधे घंटे तक छोड़ दें।

  • अब एक बेकिंग ट्रे लें और उसमें सिल्‍वर पेपर बिछाकर छोले में उसमें डालकर फैला दें और उसे कम से कम 15 मिनट तक सेंके। इसे सर्व करने से पहले इस पर हरे धनिये के पत्‍ते ऊपर से डालना ना भूलें।

फाइबर से भरपूर छोले को काबुली चने के नाम से भी जाना जाता है। ये कैल्शियम का बेहतर माध्यम और फॉलिक एसिड की आपूर्ति के लिए भी बेहतर है। इतना ही नहीं ये खनिज लवणों से भरपूर होता है और इसमें सॉल्यूबल फाइबर भी पाए जाते हैं। छोले को रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए भी जाना जाता है और ये दिल से जुड़ी बीमारियों को भी दूर करता है।

मूल स्रोत -Diwali healthy recipe: Baked chickpeas

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source