Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कई सिगरेट एक साथ पीने के बराबर है दिल्ली का प्रदूषण, लंग डैमेज होने से बचाने के लिए रखें इन 3 बातों का ध्यान

Lungs healthy tips in pollution: एनसीआर में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियां होने के खतरे को बढ़ा रहा है। इस लेख में जानें बढ़ते प्रदूषण में अपने लंग्स को हेल्दी रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

कई सिगरेट एक साथ पीने के बराबर है दिल्ली का प्रदूषण, लंग डैमेज होने से बचाने के लिए रखें इन 3 बातों का ध्यान

Written by Mukesh Sharma |Published : October 29, 2023 9:42 AM IST

How to Keep Lungs Healthy in Delhi: दिल्ली हो या फिर नोएडा या गुरुग्राम पूरा एनसीआर ही प्रदूषण से बेहाल है। दिल्ली के कई हिस्सों में एक्यूआई 300 से भी ऊपर जा चुका है और वहीं नोएडा में 372 और गुरुग्राम में 221 स्तर है। इतना प्रदूषण आपके सेहत के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक है। एक्सपर्ट्स के अनुसार इतने ज्यादा प्रदूषण में थोड़ी सी देर के लिए रहना भी आपकी सेहत के लिए इतना खतरनाक है जिसने एक साथ कई सिगरेट पी लेना होता है। जिस प्रकार सिगरेट आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचाती है, उसी प्रकार ये प्रदूषण भी आपके लंग्स डैमेज कर रहा है। यदि आप भी एनसीआर के किसी हिस्से में रह रहे हैं, तो अपने फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए इन बातों का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी है।

1. जितना हो सके प्रदूषण के संपर्क से बचें

घर से बार सिर्फ जरूरी काम से ही जाएं और बाहर जाते समय मुंह पर कपड़ा या मास्क लगाएं। अगर ट्रैफिक में जा रहे हैं, तो बाइक की बजाय गाड़ी का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। गाड़ी के शीशे बंद रखें और मास्क लगाकर रखें।

2. घर की हवा को साफ करें

सिर्फ घर से बाहर नहीं बल्कि घर के अंदर की हवा भी प्रदूषित हो सकती है। इसलिए प्रदूषण के समय घर के खिड़की व दरवाजे बंद रखें। घर के अंदर की हवा को शुद्ध करने के लिए अंदर पौधे लगाएं और किसी अच्छे एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल भी करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

3. हेल्दी डाइट बहुत जरूरी

फेफड़ों को हेल्दी रखे के लिए हेल्दी डाइट का होना भी बहुत जरूरी है। यदि आप एनसीआर या फिर किसी भी ऐसी जगह पर रहते हैं, जहां प्रदूषण बहुत ज्यादा है तो फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हेल्दी रखने के लिए सही डाइट लेना जरूरी है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, डाइट में खूब मात्रा में फल व सब्जियां शामिल करें।