
Also Read
ठंड के मौसम में सर्दी-ज़ुकाम जैसी समस्याएं काफी आम है। ठंडे मौसम में शरीर का तापमान मेंटेंन करना मुश्किल हो जाता है (Winter Health), शरीर का तापमान कम होने पर दिल को अधिक तेज़ी से काम करना पड़ता है। ऐसे में जो लोग एसी कमरों में काम करते हैं उनके लिए सर्दियों का मौसम और भी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में शरीर को गर्म रखने के लिए हम कई तरह की कोशिशें करते हैं लेकिन ये कोशिशें कई बार ग़लती के रुप में हमारी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
बार-बार चाय-कॉफी पीने की आदत:
सुबह रिफ्रेश होने, काम के बोझ के बीच रिलैक्स होने के लिए या ठंड लगने पर थोड़ी राहत पाने के लिए गर्म चाय-कॉफी का एक कप किसी को भी पसंद आएगा। लेकिन ऑफिस की एसी की ठंड में खुद को सुस्ती से राहत पाने के दिलाने के लिए बार-बार चाय-कॉफी ना पीएं। इससे आप अधिक मात्रा में कैफीन और शक्कर का सेवन कर लेते हैं। कैफीन की ज़्यादा मात्रा से आपको पेट की समस्याएं, बेचैनी, सिरदर्द और सीने में दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं। (Winter Health care)
यह भी पढ़ें-एवलिन शर्मा की फिटनेस का राज़ है योग, करती हैं रोज़ योगाभ्यास!
तली-भुनी चीज़ें खाना:
ठंड लगने पर कुछ खाते-पीते रहने से शरीर का तापमान सही रहता है और सुस्ती भी भागती है। ठंड लगने पर चटपटी आलू चाट या गर्म पकौड़े खाना बहुत से लोगों को पसंद आते हैं। लेकिन यहीं पर हम ग़लती कर बैठते हैं। बहुत अधिक ऑयली खाना खाने से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल और फैट की मात्रा बढ़ जाती है। यह आपके दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक है।
यह भी पढ़ें- पेट की परेशानियां कर रहीं है हैरान, तो घर में बनाएं ये पाचक चूर्ण!