अर्थराइटिस रोगियों के लिए जरूरी है हेल्दी लाइफस्टाइल, तभी मिलेगा जोड़ों के दर्द में आराम

गठिया रोगियों के लिए एक हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना जरूरी होता है। अगर आप हेल्दी डाइट लेंगे और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएंगे, तो इससे जोड़ों के दर्द में काफी आराम मिलेगा।

अर्थराइटिस रोगियों के लिए जरूरी है हेल्दी लाइफस्टाइल, तभी मिलेगा जोड़ों के दर्द में आराम

Written by Anju Rawat |Published : October 22, 2025 1:43 PM IST

Healthy Lifestyle for Arthritis Patients: गठिया एक आम बीमारी है, जिससे आजकल अधिकतर लोग जूझ रहे हैं। यह जोड़ों से जुड़ी एक समस्या है, जिसकी वजह से पीड़ित व्यक्ति को जोड़ों में सूजन और दर्द का अनुभव होता है। गठिया रोग जोड़ों के आस-पास के ऊतकों को प्रभावित करता है, इसकी वजह से जोड़ों में सूजन होती है और अकड़न महसूस होती है। यह दर्द और अकड़न हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकता है। गठिया एक पीड़ादायक बीमारी है, जो पीड़ित व्यक्ति की पूरी दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है। गठिया से जूझ रहे लोगों के लिए रोजमर्रा के साधारण काम भी कभी-कभी चुनौती बन सकते हैं। गठिया रोगियों के लिए दवाइयां का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। लेकिन, इसके साथ हेल्दी लाइफस्टाइल भी जरूरी है। आइए, लीफोर्ड, ऑर्थोपेडिक एवं मोबिलिटी एड्स डिवीजन के MS Ortho –एडवाइजर डॉ. अभिषेक सैमुअल से जानते हैं अर्थराइटिस रोगियों के लिए हेल्दी जीवनशैली के बारे में-

गठिया रोगियों के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल

गठिया से जूझ रहे रोगियों के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना बहुत जरूरी होता है। अगर गठिया रोगी स्वस्थ जीवनशैली को फॉलो करेंगे, तो इससे गठिया के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।

शारीरिक रूप से सक्रिय रहें

गठिया रोगियों को शारीरिक रूप से सक्रिय जरूर रहना चाहिए। आप हल्की एक्सरसाइज या योग कर सकते हैं। आप वॉक या स्विमिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, गठिया रोगियों के लिए साइकिलिंग करना भी अच्छा विकल्प है। शारीरिक रूप से एक्टिव रहने से जोड़ मजबूत बनते हैं और दर्द में आराम मिलता है।

Also Read

More News

वजन कंट्रोल करें

गठिया रोगियों के लिए वजन को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी होता है। दरअसल, मोटापा या ओवरवेट की वजह से जोड़ों पर ज्यादा भार पड़ता है। घुटनों पर दबाव बढ़ता है। इससे जोड़ों में दर्द हो सकता है। इसलिए अगर आपका वजन ज्यादा है तो इसे नियंत्रण में रखें। वजन कम करने के लिए जोड़ हेल्दी रहेंगे और अकड़न की समस्या भी दूर होगी। 

डाइट का ख्याल रखें

गठिया रोगियों को अपनी डाइट का ख्याल रखना जरूरी होता है। गठिया रोगियों को ठंडी तासीर की चीजों के सेवन से बचना चाहिए। गठिया रोगियों को दही, आइसक्रीम, प्रोसेस्ड फूड्स, फास्ट फूड्स और कोल्ड ड्रिंक्स आदि का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। गठिया रोगियों के लिए ड्राई फ्रूट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी से भरपूर फूड्स फायदेमंद होते हैं।

TRENDING NOW

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।