Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दिल को भारी पड़ सकती है विटामिन डी की कमी

अगर दिल को रखना है स्वस्थ तो 10 बजे से अपराह्न् तीन बजे के बीच केवल 30 मिनट तक धूप में समय बितायें।

दिल को भारी पड़ सकती है विटामिन डी की कमी
We all know that yoga can boost heart health but do we have time to practice it? Here are a few yoga poses recommended by yoga expert Shameen Akthar which you can do at your workplace. Stress often disrupts the circulatory system by increasing palpitations. These asanas will reduce stress, expand the chest muscles and boost heart health.

Written by Mousumi Dutta |Updated : April 19, 2017 1:11 PM IST

आजकल विटामिन डी की कमी आम बात हो गई है, क्योंकि एक तो लोग छोटे फ्लैट में ज्यादातर रहते हैं जहां धूप की झलक पाना मुश्किल होता है, उस पर सारा दिन ए.सी. में दफ़्तर में काम करते हैं। अब आप ही बताइए कैसे विटामिन डी की कमी नहीं होगी आपके शरीर में?

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि विटामिन डी की कमी का असर आपके दिल या हार्ट पर पड़ता है। एस्कार्ट हार्ट इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के डॉ. प्रवीर अग्रवाल के अनुसार, विटामिन-डी की कमी हाइपरटेंशन, इस्केमिक हार्ट डिसीज और हार्ट फेल्योर जैसी दिल की बीमारियों के गंभीर खतरे से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि शुरुआती शोधों में यह बात सामने आई है कि विटामिन-डी की कमी पहले से दिल के रोगों से पीड़ित मरीजों में हाइपरटेंशन और अचानक दिल की धड़कन रुकने से मौत होने का खतरा बढ़ा जाती है। पढ़े- दिल को सेहतमंद रखने के 9 टिप्स

डॉ. अग्रवाल ने कहा है कि भारतीयों में विटामिन-डी की अत्यधिक कमी के कारण ये हैं-

Also Read

More News

1-धूप से बचना,

2- घंटों बंद और तनावपूर्ण दफ्तरों में काम करना,

3-साइकिल या पैदल चलने के बजाए वाहनों पर निर्भर रहना,

4-खेल-कूद में भाग लेने की बजाय तकनीक का सहारा लेना और इस बारे में अधिक जानकारी न होने जैसी बातें शामिल हैं।

कैलाश हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट, नोएडा के सीनियर इंटरवेन्शनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संतोष कुमार अग्रवाल के अनुसार-

• जितनी विटामिन-डी की कमी ज्यादा होती है, दिल के रोगों, हाइपरटेंशन और डायबिटीज के खतरे का अनुपात उतना ही ज्यादा होता है।

• उन्होंने कहा कि 25 ओएचडी का स्तर कम होना इस्केमिक हार्ट डिसीज, कॉन्जेस्टिव हार्ट फेल्योर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी दिल की बीमारियों के लिए खतरे के संकेत माने जाते हैं।

• विटामिन-डी हमारे शरीर और हड्डी तंत्र में कैल्शियम की मात्रा को बनाए रखने के लिए अहम है। हालांकि अब यह बात भी उभर कर सामने आ रही है कि यह शरीर में दिल के रोगों को बढ़ावा देने में अहम रोल निभाती है, और हाइपरटेंशन, डायबिटीज और मोटापे जैसे खतरों से जुड़ी हुई है।

• विटामिन-डी का सबसे बड़ा स्रोत सूर्य की रोशनी है और शरीर के लिए आवश्यक मात्रा का 95 प्रतिशत हिस्सा धूप सेंकने के मिल सकता है। बाकी का हिस्सा अन्य खाद्य पदार्थो से प्राप्त किया जा सकता है।

• डॉ. अग्रवाल के अनुसार, हर रोज सुबह 10 बजे से अपराह्न् तीन बजे के बीच केवल 30 मिनट तक धूप में समय बिताने से, खासकर बाजुओं पर बिना सनसक्रीन के धूप सेकना फायदेमंद है। पढ़े- विटामिन डी प्राप्त करने के पाँच प्राकृतिक खाद्द स्रोत

चित्र स्रोत - Shutterstock image

स्रोत: IANS Hindi

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source


About the Author

... Read More