Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अगर आपके आस-पास किसी को या फिर आपकी जान-पहचान में किसी को डिमेंशिया है तो जरूरी है कुछ आदतों को बदला जाए। मेडिकल जर्नल ऑफ द अमेरिकन एकेडनी ऑफ न्यूरोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में ये सामने आया है कि जिन लोगों को जेनेटिक कारणों से डिमेंशिया का जोखिम है उन्हें अपनी जीवनशैली में 7 आदतों को बदलने की जरूरत है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने इन सात बदलावों की सूची जारी की है, जिसकी मदद से आप डिमेंशिया के खतरे को कम कर सकते हैं।
1-सक्रिय रहना
2-हेल्दी खाना
3-वजन कम करना
4-धूम्रपान न करना
5-हेल्दी ब्लड प्रेशर
6-कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करना
7-ब्लड शुगर को कम करना
जैक्सन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ मिसिसिपी मेडिकल सेंटर में पीएचडी और अध्ययन की मुख्य लेखक एड्रियना टिन का कहना है कि जीवन के ये साधारण 7 नियम या यूं कहें कि 7 अच्छी आदतों डिमेंशिया के खतरेको कम कर सकते हैं लेकिन ये निश्चित नहीं है कि जिन लोगों में ये खतरा जेनेटिक है उनमें कितने कारगर साबित होंगे।
उन्होंने कहा कि अच्छी खबर ये है कि जिन लोगों को जेनेटिक खतरा ज्यादा है अगर वे भी हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं तो उनमें भी डिमेंशिया का खतरा कम हो सकता है।
शोध में अफ्रीकी मूल के 2738 लोग, यूरोप के 8823 लोगों पर करीब 30 वर्षों तक ये अध्ययन किया गया। ट्रायल की शुरुआत में लोगों की औसत उम्र 54 वर्ष थी।
स्टडी में शामिल होने वाले लोगों ने अपने-अपने स्तर पर सात कारणों को बताया है। इस शोध में टोटल स्कोर को शून्य से 14 तक रखा गया। शून्य सबसे अनहेल्दी रहा तो 14 स्कोर करने वाले सबसे हेल्दी रहे। यूरोपीय लोगों ने इसमें औसतन 8.3 स्कोर किया जबकि अफ्रीकी लोगों का स्कोर 6.6 रहा।
यूरोपीय लोगों के लिए शोधकर्ताओं ने पाया कि सभी पांच जेनेटिक जोखिम समूह में जीवनशैली कारकों को सबसे ज्यादा बदला, जिसकी वजह से उनमें डिमेंशिया का खतरा कम हुआ। जिन लोगों ने जितनी अपनी आदतों में बदलाव किया उनमें डिमेंशिया का खतरा 9 फीसदी तक कम होता गया। वहीं अफ्रीकी समूह में 6 से 17 फीसदी तक डिमेंशिया का खतरा कम होता हुआ देखा गया।