Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Foods that lead to bone weakness: हड्डियां हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि यह शरीर को मजबूती प्रदान करता है। अगर आपका शरीर मजबूत है और मस्कुलर है, लेकिन आपकी हड्डियां कमजोर हैं तो भी आपका शरीर कमजोर ही रहेगा। इसलिए हड्डियों को मजबूत रखना जरूरी है और उसके लिए हेल्दी डाइट लेते रहना चाहिए। शरीर के अन्य हिस्सों की तरह हड्डियों को भी पूरा पोषण मिलना जरूरी है और जब ऐसा नहीं हो पाता है तो हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं। लेकिन हेल्दी डाइट में भी कुछ ऐसे फूड्स मिल जाते हैं, जो हेल्दी होने के बावजूद भी हड्डियों को पोषण देने की बजाय उल्टा उन्हें कमजोर बना देते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ फूड्स की पहचान करने में मदद करेंगे तो वास्तव में आपके शरीर के लिए हेल्दी होती हैं, लेकिन सिर्फ हड्डियों के लिए ही उन्हें अच्छा विकल्प नहीं माना जाता है और वे हड्डियों के पोषण को चूस लेते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने वाले हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियों को हमेशा हेल्दी माना गया है और वे हेल्दी होती भी हैं, लेकिन शरीर के कुछ अंगो के लिए जरूरी नहीं है कि वे हेल्दी हों और वे अंग हड्डियां भी हैं। पालक को हड्डियों के लिए फायदेमंद इसलिए नहीं माना जाता है, क्योंकि इसमें खूब मात्रा में कैल्शियम होने के बावजूद भी ऑक्सलेट नाम का एक खास तत्व भी होता है, जो शरीर में कैल्शियम को अवशोषित होने से रोकता है। इसलिए खासतौर पर जो लोग हड्डियों की बीमारियों से ग्रस्त हैं, उन्हें ज्यादा मात्रा में पालक का सेवन नहीं करना चाहिए, कितनी मात्रा में वे पालक का सेवन कर सकते हैं इस बारे में डाइटीशियन से सलाह ले लेनी चाहिए।
आयरन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है और शरीर में यह कई जरूरी काम करता है। अगर शरीर में आयरन की कमी हो जाए तो कई इमरजेंसी हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं। लेकिन हड्डियों के लिए हाई आयरन फूड्स अच्छे नहीं माने जाते हैं, क्योंकि कुछ अध्ययनों में यह पाया जा चुका है कि बहुत ज्यादा हाई आयरन फूड्स का सेवन करना आपकी हड्डियों को कमजोर बना सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति का शरीर अलग तरीके से काम करता है और इस बारे में एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आयरन फूड्स का सेवन कम करना भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
ज्यादातर लोगों को इस बारे में जानकारी होती है कि हाई शुगर वाले फूड्स आपकी हड्डियों के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं, लेकिन इस बारे में कम लोगों को जानकारी है कि ज्यादा नमक वाले फूड्स भी हड्डियों को कमजोर बनाने का काम कर सकते हैं। नमक का कार्य पेशाब में कैल्शियम लेवल को कंट्रोल करने से जुड़ा होता है और अगर नमक की मात्रा शरीर में ज्यादा हो जाए तो इससे शरीर में कैल्शियम कम होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए खासतौर पर अगर आप पहले से ही नमक से ही हड्डियों से जुड़ी बीमारियों से ग्रस्त हैं, तो आपको ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है।