
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : July 18, 2019 1:43 PM IST
कौन-कौन से खाद् पदार्थ मानसून में आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद करते हैं। © Shutterstock.
मानसून का मौसम चिलचिलाती गर्मी से राहत देने के लिए जरूरी है, लेकिन फिर भी यह आपकी सेहत के लिए मुश्किल भरा समय हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि बरसात के मौसम में कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अत्यधिक आर्द्र मौसम (Humid season) आपको विभिन्न बैक्टीरियल और फंगल संक्रमणों के खतरे में डालने के लिए काफी है। तो आप अपने डाइट में (Healthy Foods for Monsoon in hindi) उन चीजों को शामिल करें, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करके रेनी सीजन में भी हेल्दी रखते हैं। जानें, कौन-कौन से खाद्य पदार्थ आपकी प्रतिरक्षा को (Healthy Foods for Monsoon in hindi) बढ़ाने में मदद करते हैं...
- लहसुन में एलिसिन नामक एक प्राकृतिक रासायनिक घटक होता है, जो एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है। यह आपको बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करते हैं और संक्रमण होने के आपके जोखिम को कम करते हैं।
- अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज संक्रमण के जोखिम को कम करते हैं। तो आप बारिश के मौसम में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो नियमित रूप से अदरक की चाय पी सकते हैं।
हल्दी खाने से मानसून में आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली बूस्ट होती है। © Shutterstock.
- फर्मेंटेड प्रोबायोटिक्स में मौजूद गुड बैक्टीरिया और प्राकृतिक स्रोत जैसे दही में 'अच्छे बैक्टीरिया' आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ावा देते हैं, जिससे मानसून के मौसम में संक्रमण से लड़ने की आपकी क्षमता में सुधार होता है।
- हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सिडेंट और वार्मिंग प्रॉपर्टीज आपकी प्रतिरक्षा को चार्ज करने में मदद करेंगे। इस प्रकार आपके बीमार होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। करी वाली सब्जी, सूप और चाय में हल्दी को जरूर एड करें।
Food to Avoid in Monsoon : बरसात के मौसम में मछली खाने से हो सकते हैं ये नुकसान
- मशरूम में सेलेनियम, राइबोफ्लेविन और नियासिन उच्च मात्रा में होता है। आवश्यक विटामिन-डी से भरपूर मशरूम प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए काफी बेहतर खाद्य विकल्प है। मानसून के दौरान संक्रमण के जोखिम से खुद को सुरक्षित रखने के लिए मशरूम एक हेल्दी फूड है।
- सिट्रस फल जैसे संतरा, नींबू और अंगूर विटामिन सी से भरपूर होते हैं। इसके अलावा, इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण मानसून के मौसम में आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
बरसात के मौसम में नाशपाती, अनार, आम, अमरूद, सेब, चुकंदर, नट्स, साबुत अनाज और उबले हुए सब्जी, सलाद का सेवन अधिक करें।
दूसरी ओर, वाटर रेटेंशन से बचने के लिए टमाटर और इमली का सेवन कम कर दें। हरी सब्जियों, फ्रोजन फूड्स जैसे आइसक्रीम और कच्ची सब्जियों का सेवन भी कम से कम करें। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पिएं।