
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 7, 2019 4:13 PM IST
जानें, कौन से वे पेय पदार्थ हैं, जिनका सेवन डायबिटीज के रोगियों के लिए हेल्दी होता है। © Shutterstock
डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अपने लाइफस्टाइल और खानपान में काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। खासकर, कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी का सेवन सोच-समझकर करना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर आपके शुगर लेवल पर प्रभाव पड़ सकता है। एक शोध के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को जीरो कैलोरी वाले फूड खानी चाहिए। इससे खून में शुगर का लेवल ज्यादा नहीं होता है। डायबिटीज के रोगी को सोडा और सॉफ्ट ड्रिंक से दूर रहना चाहिए। ये सब ग्लूकोज की मात्रा को बढ़ाते हैं। जानें, कौन से वे पेय पदार्थ हैं, जिनका सेवन डायबिटीज के रोगियों के लिए हेल्दी होता है।
कॉफी
एक शोध से पता चला है कॉफी का सीमित मात्रा में सेवन टाइप 2 डायबिटीज के रिस्क से सभी उम्र की महिलाओं को बचाता है। कॉफी का ज्यादा सेवन खून में शुगर का लेवल बढ़ा भी सकता है। कॉफी में कॉलेर्गेनिक नाम का एक एसिड पाया जाता है। यह एसिड, ग्लूकोज को खून में मिलने से रोकता है।
डायबिटीज का मुकाबला करना है तो करें कैल्शियम का सेवन
दूध
दूध डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभदायक है। एक शोध में पता चला है कि कम फैट के डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से डायबिटीज और ब्लड प्रेशर में कमी आती है। दूध डायबिटीज के पेशेंट का वजन कम करता है और शारीरिक संतुलन को बनाए रखता है। दूध का उपयोग ब्लड प्रेशर को कंट्रोल भी करता है।
वर्ल्ड डायबिटीज डे 2018 : किचन में मौजूद ये मसाले करेंगे डायबिटीज को कंट्रोल
ग्रीन टी
ग्रीन टी डायबिटीज के रोग के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी पेय पदार्थ है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो किसी भी तरह के संक्रमण से बचाते हैं जो कि हृदय और टाइप 2 डायबिटीज के लिए बहुत लाभदायक है।
करेले का जूस डायबिटीज के दोनों प्रकारों के लिए बहुत लाभदायक है। © Shutterstock
करेले का जूस
करेले का जूस डायबिटीज के दोनों प्रकारों के लिए बहुत लाभदायक है। यह यूरिन और ब्लड में शुगर को कंट्रोल करता है। केरेले का जूस ना केवल ग्लूकोज की मात्रा पर कंट्रोल करता है बल्कि यह पेट की कई बीमारियों के लिए लाभदायक है।
सर्दियों में डायबिटीज के मरीज यूं रखें अपने पैरों का ख्याल, आजमाएं ये टिप्स
नारियल पानी
नारियल पानी में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और एमिनो एसिड जैसे जैसे तत्व पाए जाते हैं। नारियल में पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी, सोडियम और मैग्नीज जैसे खनिज तत्व पाए जाते हैं। नारियल खून में शुगर लेवल को कम करने में बहुत प्रभावी है। डायबिटीज के लिए यह एक अच्छा हेल्दी ड्रिंक है।
डायबिटीज होने की ये हैं वो 6 वजहें, आप भी जान लें
खीरे का जूस
खीरे में भरपूर मात्रा में कैल्शियम आयरन फास्फोरस विटामिन ए, बी1, विटामिन सी और एमिनो एसिड पाया जाता है। खीरे का जूस खून में शुगर की मात्रा को कम करता है। खीरा गर्मी, संक्रमण, सूजन कम करने और अर्थराइटिस में भी लाभदायक है।
कैमोमाइल टी टाइप 2 डायबिटीज में ग्लाइसेमिक कंट्रोल करने में सहायक है। © Shutterstock
कैमोमाइल टी
कैमोमाइल टी में बहुत ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और जीरो लेवल कैलोरी होती है। यह डायबिटीज के लिए बहुत लाभदायक है। कैमोमाइल टी टाइप 2 डायबिटीज में ग्लाइसेमिक कंट्रोल करने में सहायक है। इसका नियमित सेवन खून में शुगर लेवल को कम करता है। किडनी की बीमारियों और अंधेपन को भी दूर करता है।
फल और सब्जियों का जूस
बहुत सारे फल और सब्जियां शुगर फ्री होती हैं। जब भी इन्हें अपने भोजन का हिस्सा बनाएं तो यह जांच लें कि आप का फल या सब्जी शुगर फ्री है या नहीं। हरी पत्तेदार सब्जियां, टमाटर, शलजम, गाजर के जूस को आप डायबिटीज में पी सकते हैं। फलों में आपको सेब और बेरीज का सेवन करना चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.