डायबिटीज रोगियों के लिए जरूरी है हेल्दी लाइफस्टाइल, तभी कंट्रोल में रहता है ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज रोगी ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लिए हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल रूटीन को जरूर फॉलो करें। इससे आपकी थकान और कमजोरी भी दूर होगी।

डायबिटीज रोगियों के लिए जरूरी है हेल्दी लाइफस्टाइल, तभी कंट्रोल में रहता है ब्लड शुगर लेवल

Written by Anju Rawat |Published : November 14, 2025 5:04 PM IST

Tips for Diabetic Patients: भारत में डायबिटीज एक सबसे बड़ी पब्लिक हेल्थ चुनौतियों में से एक बन चुका है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनिया के करीब एक चौथाई डायबिटीज के मरीज सिर्फ भारत में हैं। यानी दुनियाभर में सबसे ज्यादा डायबिटीज के मरीज भारत में ही हैं। जब शरीर में इंसुलिन का पर्याप्त उत्पादन नहीं हो पाता है, तो डायबिटीज रोग विकसित होता है। डायबिटीज रोगियों में हृदय और किडनी रोगों का जोखिम भी बढ़ जाता है। डायबिटीज की वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रखने के लिए दवाइयों के साथ ही, हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल भी बहुत जरूरी है। आपको बता दें कि हर साल 14 नवंबर को विश्व डायबिटीज दिवस (World Diabetes Day) मनाया जाता है। आज इसी मौके पर हमदर्द वैलनेस के एसोसिएट जनरल मैनेजर डॉ नौशाद अली राणा से जानते हैं डायबिटीज रोगियों को हेल्दी रहने के लिए क्या करना चाहिए?

पूरी नींद लेना

डायबिटीज रोगियों के लिए नींद बहुत जरूरी होती है। पर्याप्त नींद लेने से शरीर को आराम मिलता है। इससे बॉडी रिपेयर होती है और इंसुलिन सेंसिटिविटी को भी बढ़ावा मिलता है। अगर आप सही नींद लेंगे तो इससे स्ट्रेस भी कम होगा। इससे आपको रिलैक्स फील होगा और थकान भी दूर होगी।

हेल्दी डाइट लें

डायबिटीज रोगियों के लिए हेल्दी डाइट भी जरूरी होती है। आप क्या खा रहे हैं, इसका ब्लड शुगर लेवल पर सीधा असर पड़ता है। डायबिटीज रोगियों को प्रोसेस्ड फूड्स और फास्ट फूड्स से परहेज करना जरूरी है। आपको बैलेंस डाइट लेना चाहिए। अपनी डाइट में फाइबर और प्रोटीन जरूर शामिल करें।

Also Read

More News

डिटॉक्सिफिकेशन है जरूरी

डायबिटीज रोगियों को समय-समय पर शरीर को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप कुछ ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं, जिससे शरीर में जमा सारे विषाक्त पदार्थ आसानी से निकल जाते हैं। इससे शरीर भी हेल्दी रहता है। डिटॉक्स करने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में बना रहता है।

फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें

हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए फिजिकली एक्टिव रहना बहुत जरूरी है। फिजिकली एक्टिव रहने से ब्लड से ग्लूकोज आसानी से मांसपेशियों तक पहुंच जाता है। शरीर इस ग्लूकोज का उपयोग ऊर्जा के रूप में करता है। इससे आप हेल्दी भी महसूस करेंगे। आप रोज सुबह वॉक पर जा सकते हैं। डायबिटीज रोगियों को खाना खाने के बाद 10-15 मिनट वॉक जरूर करनी चाहिए।

TRENDING NOW

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।