तवे की बजाय सीधे गैस पर सिकी रोटी पहुंचा रही है आपकी सेहत को नुकसान, जानें रोटी सेकने का सही तरीका

Healthy cooking tips: कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि सीधे आग में रोटी सेकने से आग के कुछ केमिकल रोटी में मिल सकते हैं और आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जानें रोटी को सेकने का सही तरीका क्या है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : April 6, 2023 1:45 PM IST

Healthy tips for cooking: हेल्दी रहने के लिए सिर्फ सही डाइट और एक्सरसाइज नहीं बल्कि सेहत से जुड़ी अन्य कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। जिस प्रकार का खाना खाने का सही तरीका आपको हेल्दी रहने में मदद करता है, उसी प्रकार खाना बनाने या पकाने का तरीका भी आपको हेल्दी रखने में काफी मदद कर सकता है। यदि हम खाना ही गलत तरीके से पका रहे हैं, तो वह कितना भी हेल्दी खाना क्यों न हो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। खाना पकाते समय हम कई ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो कहीं न कहीं हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाती है। रोटी सेकते समय भी ऐसी ही कई गलतियां कर देते हैं और इनमें से एक है तवे की बजाय सीधे गैस की आंच पर रोटी सेकना। कई अध्ययनों में ऐसा पाया जा चुका है कि सीधे आग के संपर्क में लाकर भोजन को पकाना स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा विकल्प हो सकता है। चलिए जानते हैं क्या कहते हैं अध्ययन इस बारे में। (Side effects of baking roti directly in flame)

आग में होते हैं कई केमिकल

कई ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं, जिन्हें सीधे आग में ही पकाया जाता है। रोटी भी उनमें से एक है, जिसे तवे की बजाय सीधे आग में पकाया जाता है। आग में सीधे पकाई गई रोटी अच्छे से फूल तो जाती है, लेकिन आग में मौजूद केमिकल रोटी में भी जा सकते हैं। डब्ल्यूएचओ की एक स्टडी में भी यह पाया गया है कि आग के मौजूद केमिकल होने के कारण सीधे आग में खाना पकाना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि आग में मौजूद इन केमिकल के कंटेट खाने में भी जा सकती है और शरीर में इनका जाना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इस समस्या को कार्बन मोनो डाइऑक्साइड पॉइजनिंग कहा जाता है, जिससे पेट खराब होना, सिरदर्द, चक्कर आना, बदन दर्द, उल्टी, सीने में दर्द और उलझन महसूस होने जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं।

चूल्हा भी उतना ही नुकसानदायक

हालांकि, ग्रामीण भारत के कई हिस्सों में आज तक भी गोबर के उपले से चूल्हे में आग जलाकर खाना पकाया जाता है। बहुत से लोग चूल्हे की आग में रोटी पकाने को सुरक्षित तरीका मानते हैं, लेकिन आपको बता दें सामान्य गैस चूल्हे की तरह उपले की आग में भी कई तरह के केमिकल पाए जाते हैं, जो रोटी के साथ आपके शरीर में जा सकते हैं।

तवे पर रोटी सेकना ही सुरक्षित

सीधे आग में रोटी सेंकने की बजाय उसे तवे पर ही सेकें। तवे पर रोटी सेकने में समय थोड़ा ज्यादा लगता है। साइंस के मुताबिक सीधे आग में रोटी सेकने की बजाय तवे पर रोटी सेकना ज्यादा सुरक्षित रहता है। वहीं चूल्हे की आग से धुआं ज्यादा होता है, जिसमें रोटी सेकना ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source