Health Tips for Winters: क्या आपके शहर में रहता है कोहरा या स्मॉग? सर्दियो और कोहरे के मौसम में ऐसे रखें खुद को हेल्दी

Fog Health Hazards: कोहरा कई बीमारियों का कारण भी बन सकता है।क्योंकि,  हवा में सल्फर डायऑक्साइड, नाइट्रोजन डायऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड के अलावा कई तरह के ख़तरनाक केमिकल्स, धूल और और मिट्टी भी होती है। ये सभी तत्व सांस के माध्यम से शरीर में प्रवेश करते हैं। जिससे,  फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां, अस्थमा और सर्दी-ज़ुकाम जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 9, 2020 12:16 PM IST

कोहरे या फॉग (Fog Health Hazards) का सेहत ( Health Tips for Winters) पर बुरा असर पड़ सकता है। अक्सर,  ठंड के मौसम के साथ कोहरे या फॉग की स्थिति बनती है। इसमें,   अंधेरा और हवा में नमी बढ़ जाती है। जिससे, लोगों को ठंड का प्रभाव अधिक महसूस होता है। लेकिन,   यह कोहरा कई बीमारियों का कारण भी बन सकता है।

दऱअसल,  हवा में मौजूद नमी जब प्रदूषण के साथ मिक्स होती है। तो,  इससे सेहत के लिए गम्भीर खतरे उत्पन्न होते हैं। क्योंकि,  हवा में सल्फर डायऑक्साइड, नाइट्रोजन डायऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड के अलावा कई तरह के ख़तरनाक केमिकल्स, धूल और और मिट्टी भी होती है। ये सभी तत्व सांस के माध्यम से शरीर में प्रवेश करते हैं। जिससे,  आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। जिसमें,   फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां, अस्थमा और सर्दी-ज़ुकाम जैसी परेशानियां भी शामिल हैं। ( Health Tips for Winters)

Asthma: ठंड का मौसम अस्थमा के मरीज़ों के लिए होता है मुश्किल, डॉक्टरी सलाह के साथ डायट में करें ये 2 बदलाव भी।

कोहरे के मौसम में ऐसे रखें खुद को हेल्दी ( Health Tips for Winters):

सीज़नल एलर्जिस से बचने के लिए नाक को ढंककर रखें:

जो,  लोग ऑफिस या कॉलेज जाने के लिए कोहरे वाले मौसम में (Fog Health Hazards) बाहर निकलते हैं। उन्हें,  खास सावधानियां बरतनी चाहिए। जब,  भी बाहर निकले तो, किसी रूमाल, दुपट्टे या मफलर से नाक को कवर करें। इससे,  दूषित हवा सांस के माध्यम से शरीर में प्रवेश नहीं कर पाएंगी। इससे,  मौसमी एलर्जिस ( Health Tips for Winters)  से बचना आसान होगा।

प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें:

सड़कों, ट्रैफिक जंक्शन और फैक्ट्रीज़ जैसे स्थानों पर हवा में प्रदूषण सबसे ज़्यादा होता है। इसीलिए,  ऐसी जगहों पर जब भी जाना हो नाक को कवर करके रखें। ( Health Tips for Winters) इसी तरह, बहुत अधिक समय तक ऐसे स्थानों पर रूकने से बचें।

Migraine: बार-बार होता है माइग्रेन और तेज़ सिरदर्द, तो फॉलो करें ये 4 टिप्स, माइग्रेन कंट्रोल करने में होगी मदद।

रखें पर्यावरण का ध्यान (Fog Health Hazards):

फॉग, कोहरा या स्मॉग बढ़ने के कुछ कारण मानव-निर्मित भी हैं। कुछ खतरनाक और प्रतिबंधित चीज़ों जैसे बैटरी, कोयला और प्लास्टिक को खुले में ना जलाने से भी प्रदूषण फैलता है।  इसीलिए,  कोशिश करनी चाहिए कि हमारी वजह से  हवा का प्रदूषण ना फैले।

Diabetes Management Tips: डायबिटिक्स डायट में शामिल करें रेज़िस्टेंस स्टार्स वाली चीज़ें, इन फूड्स को खाने से मिल सकता है यह हेल्दी स्टार्च

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source