
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : May 21, 2020 2:22 PM IST
The relationship between dairy and fitness ultimately has many facets. Athletes are encouraged to work with licensed dietitians or sports nutritionists to create individualized dietary plans that suit their needs and goals.
हाई ब्लड शुगर लेवल्स (High Blood Sugar Level) को कंट्रोल करने के लिए प्रोटीन रिच डायट (Protein Rich Diet) लेने की सलाह दी जाती है। शाकाहारियों के लिए प्रोटीन के मुख्य स्रोत के तौर पर दूध और डेयरी प्रॉ़डक्टस (Dairy Products) का सेवन किया जाता है। तो वहीं, लो-फैट डेयरी के सेवन की मदद से वेट लॉस करना एक आम तरीका है। लेकिन, इस बात को लेकर अक्सर बहस होती रहती है कि डेयरी का सेवन करने से शरीर पर क्या असर पड़ता है। एक हालिया रिसर्च में यह बात कही गयी है कि फैट्स और हाई फैट डेयरी प्रॉडक्ट्स खाने से सेहत को कई लिहाज से फायदा होता है। इससे, डायबिटीज़ (Dairy products for Diabetes) और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
ब्रिटिश मेडिकल जर्नल्स (British Medical Journals: Open Diabetes Research & Care) में छपी एक स्टडी में दूध से बने खाद्य पदार्थों यानि डेयरी और सेहत के बीच के संबंध को समझने की कोशिश की गयी। इस स्टडी में कहा गया कि दूध के सारे फायदे पाने के लिए उसे फुल फैट स्वरूप में ही डायट में शामिल करना चाहिए। (Dairy products for Diabetes) हालांकि, जहां पिछली स्टडीज़ में कहा गया था कि ज़्यादा मात्रा में डेयरी प्रॉडक्ट्स (Dairy Products) का सेवन करने से डायबिटीज़ और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का ख़तरा कम होता है। तो वहीं इस स्टडी में इस बात को विस्तार से बताया गया। इसमें, यूरोप और अमेरिका के अलावा पूरी दुनिया से प्राप्त किए गए डेटा को शामिल किया गया और उनके आधार पर निष्कर्ष निकाले गए।
इस स्टडी में 21 देशों से डाटा इकट्ठा किया गया और लोगों की खानपान की आदतों और उनमें कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों के ख़तरे का अध्ययन किया गया। डेयरी प्रॉडक्ट्स में दही, दही से बने पेय पदार्थ (लस्सी, छास, स्मूदी) , चीज़, पनीर और ऐसे व्यंजन जिनमें दूध मुख्य पदार्थ होता है आदि शामिल होते हैं। इस स्टडी के दौरान इन डेयरी प्रॉडक्टस में फैट की मात्रा पर भी ध्यान दिया गया।
दिल की बीमारियों के संबंध में रिसर्चर्स ने पाया कि जो लोग रोज़ाना डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन करते हैं। खासकर, फुल फैट डेयरी का सेवन करने वाले लोगों को मेटाबॉलिक सिंड्रोम के लक्षण कम महसूस होते हैं। इन सिंड्रोम्स में हाई ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड शुगर, बेली फैट या पेट और कमर के आसपास बहुत अधिक चर्बी जमा होना, हाई ब्लड फैट्स और हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल्स जैसी समस्याएं शामिल हैं।