हाई ब्लड शुगर होने पर हो सकती हैं ये 6 समस्याएं

ब्लड में बहुत अधिक शुगर से आपको थकान, कमज़ोरी और सुस्ती महसूस होती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 3, 2018 6:23 PM IST

भारत में डायबिटीज़ के मरीज़ों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है। आंकड़ों में भारत को दुनिया की डायबिटीज़ की राजधानी कहा जाता है। हाइपरग्लेसिनिया जिसे हाई ब्लड शुगर या  टाइप टू डायबिटीज़ जैसे शब्दों से भी समझाने की कोशिश की जाती है। यह एक स्थिति है जहा हमारे रक्त में शुगर का स्तर नॉर्मल से अधिक हो जाता है और आपको परेशानी होने लगती है। अगर समय पर इसका इलाज़ न किया जाए तो यह किडनी, दिमाग, आंखों, पैरों और तलवों को नुकसान पहुंचा कर सकता है जो काफी ख़तरनाक है। जहां अक्सर इसके लक्षण दिखायी नहीं पड़ते वहीं कुछ लक्षण ऐसे हैं जो बताते हैं कि आपका ब्लड शुगर लेवल बहुत अधिक बढ़ गया है। समय पर इन लक्षणों पर ध्यान देकर आप अपनी समस्या को बढ़ने से पहले आवश्यक कदम उठा सकते हैं। यहां हम लिख रहे हैं कुछ ऐसी ही परेशानियों के बारे में जो हाई ब्लड शुगर होने पर मरीज़ों को महसूस हो सकती हैं।

  1. बहुत अधिक प्यास लगना- शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन होने की वजह से बार-बार प्यास लगती है।
  2. कमज़ोरी- ब्लड में बहुत अधिक शुगर से आपको थकान, कमज़ोरी और सुस्ती महसूस होती है।
  3. बार-बार पेशाब लगना- डायबिटीज़ होने पर अधिकांश लोगों को बार-बार पेशाब लगने की समस्या होने लगती है।
  4. मुंह सूखना- डायबिटीज़ के मरीज़ों में यह समस्या आम है क्योंकि उन्हें बार-बार डिहाइड्रेशन होता है। जैसे ही शुगर का स्तर बढ़ता है शरीर में पानी की कमी होने लगती है और अक्सर मुंह सूख जाता है।
  5. सरदर्द- अत्यधिक शुगर लेवल आपकी तंत्रिकाओं को भी प्रभावित करता है और इस तरह आपको सरदर्द होने लगता है।
  6. धुंधली नज़र- हाइपरग्लेसिनिया के पहले लक्षणों के तौर पर ब्लड शुगर लेवल बढ़ते ही आपको सरदर्द और धुंधली नज़र की समस्या होने लगती है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source