एचआईवी इंफेक्शन के ज़्यादातर मरीज़ों को बीमारी या इंफेक्शन की शुरुआत में ही कोई विशेष लक्षण दिखायी नहीं पड़ते लेकिन वहीं बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें काफी समय बाद कुछ विशेष परेशानियां दिखायी पड़ने लगती हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार कुछ आम-सी महसूस होने वाली समस्याएं एड्स या एचआईवी के लक्षण हो सकती हैं।
जॉइंट पेन और गंभीर बदन दर्द: बहुत अधिक थकान या मौसम में होने वाले बदलावों के कारण अक्सर आपको बदन दर्द की समस्या महसूस होती होगी। लेकिन कई बार जोड़ों में महसूस होने वाला दर्द या मसल्स क्रैम्प और गंभीर बदन दर्द जैसी समस्याएं एचआईवी संक्रमण का संकेत भी हो सकता है। यह अक्सर शरीर में हो रही सूजन की वजह से होता है।
डायरिया: एचआईवी इंफेक्शन से परेशान लोगों का इम्यून सिस्टम कमज़ोर होने के कारण उनकी आंत में अलग-अलग तरह के इंफेक्शन हो सकते हैं। उनमें मतली और डायरिया जैसी समस्याएं भी आमतौर पर देखी जाती हैंI
तेज़ी से वज़न घटना: शरीर में होने वाले इंफेक्शन्स और गैस्ट्रोइंस्टेटाइनल या जठरांत्र संबंधी समस्याओं की वजह से एचआईवी संक्रमित लोगों का वजन बहुत घट जाता है।
सिर दर्द: एचआईवी रोगियों में इम्युनोसप्रेशन की वजह से सिरदर्द, क्लस्टर सिरदर्द, माइग्रेन, तनाव की वजह से होनेवाले सिरदर्द जैसे थ्रोबिंग के साथ सिरदर्द हो सकता है।
बुखार: वेट लॉस और कमज़ोरी की तरह बुखार भी किसी भी तरह के इंफेक्शन का पहला लक्षण हो सकता है। इसी तरह एचआईवी के रोगियों को बार-बार बुखार हो सकता है।
गले में खराश: बहुत दिनों तक गले में ख़राबी एचआईवी संक्रमण के प्रमुख लक्षणों में से एक है। एचआईवी इंफेक्शन वाले व्यक्ति को मुंह में छाले हो सकते हैं जो गले तक फैल सकता है।
रैश: एचआईवी संक्रमण का एक और शुरुआती संकेत है शरीर के धड़वाले हिस्सों में दाने या रैशेज़। अगर ऐसा हो तो एचआईवी टेस्ट कराएं और उसका इलाज कराएं।
इसीलिए अगर आपको यह समस्याएं बहुत ज़्यादा दिखाई दें या महसूस हों तो आप तुरंत अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें और जांच कराएं।
Add The Health Site as a Preferred Source
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.