सुबह उठते ही उल्टी का मन होना कहीं इस विटामिन की कमी तो नहीं? आज ही कराएं अपना चेकअप

Vitamino ki kami se rog: कुछ लोगों को अक्सर सुबह के समय अक्सर उल्टी जैसी समस्याओं की शिकायत रहती है, जिससे वे शुरुआत में अक्सर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन बाद में यह बड़ी समस्या बन जाती है जिसके बारे में आप इस लेख में जानेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 6, 2025 6:28 PM IST

Vitamin ki kami se sharir mein kya hota hai: कई बार सुबह उठते ही आपका उल्टी सा मन या मितली जैसा महसूस करते होंगे। सुबह की यह शुरुआत पूरे दिन को प्रभावित करती है। यह स्थिति आपको थका हुआ, कमजोर और असहज महसूस करती है, जिससे काम पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो जाता है। मितली, पेट में भारीपन या एसिडिटी जैसी समस्याएं पूरे दिन की ऊर्जा को खत्म कर देती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह शरीर में किसी जरूरी विटामिन की कमी का संकेत हो सकता है, जिसके बारे में डॉक्टर से परामर्श लेकर सही निदान प्राप्त करना आवश्यक है। यहां आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ प्रमुख विटामिन के बारे में बता रहे हैं, जो इसका कारण हो सकते हैं।

1. विटामिन बी12

विटामिन बी12 की कमी से शरीर में थकावट, मितली और उल्टी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। विटामिन बी12 का मुख्य कार्य तंत्रिका तंत्र और रक्त निर्माण में मदद करना है। जब यह विटामिन कम होता है, तो शरीर में एनीमिया (रक्त की कमी) और पाचन समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अगर आप शाकाहारी हैं या मांसाहारी भोजन का सेवन कम करते हैं, तो विटामिन बी12 की कमी होने की संभावना बढ़ जाती है। इस कमी को दूर करने के लिए आपको बी12 सप्लीमेंट्स या बी12 समृद्ध खाद्य पदार्थों की आवश्यकता हो सकती है।

2. विटामिन डी

विटामिन डी शरीर में कैल्शियम अवशोषण में मदद करता है और इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। विटामिन डी की कमी से मांसपेशियों में कमजोरी, उल्टी और मतली जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। खासकर अगर आप सूर्य की रोशनी से पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी नहीं प्राप्त कर रहे हैं, तो इस कमी का खतरा बढ़ सकता है। विटामिन डी को सही मात्रा में लेने के लिए आप सूरज की रोशनी और विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों जैसे मछली, अंडे और डेयरी उत्पादों का सेवन कर सकते हैं।

3. विटामिन सी

विटामिन सी की कमी से शरीर में इन्फेक्शन और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। यह विटामिन शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है और इसके बिना शरीर की रक्षा प्रणाली कमजोर पड़ जाती है। विटामिन सी की कमी से उल्टी और मतली का अनुभव हो सकता है। आप विटामिन सी के लिए संतरे, नींबू, कीवी और अन्य खट्टे फल खा सकते हैं।

4. विटामिन बी9

फोलिक एसिड की कमी भी उल्टी और मतली का कारण बन सकती है। यह विशेष रूप से गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में अधिक महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह भ्रूण के विकास के लिए आवश्यक है। फोलिक एसिड की कमी से शरीर में थकावट, कमजोरी और पेट में असहजता हो सकती है। हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें और फल फोलिक एसिड के अच्छे स्रोत हैं।

डॉक्टर से परामर्श जरूरी

अगर आप इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो आपको डॉक्टर से परामर्श लेकर विटामिन स्तर का चेकअप करवाना चाहिए। यह समस्या किसी विटामिन की कमी के कारण हो सकती है, जिसे उचित आहार, सप्लीमेंट्स और जीवनशैली में बदलाव से ठीक किया जा सकता है। इसलिए, समय रहते चेकअप कराएं और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source