Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Health problems caused by sunlight: गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा अगर किसी चीज से डर लगता है, तो वह धूप है। खास तौर पर जो लोग जॉब करते हैं या जिन्हें किसी दूसरे काम से घर से बाहर निकलना पड़ता है उन्हें धूप से बचना मुश्किल हो जाता है। ज्यादातर लोग यही मानते हैं कि धूप से हमारी स्किन खराब होती है। लेकिन धूप का सीधा असर आपके बाल, स्किन और आंखों पर भी पड़ता है। लेकिन इतना ही नहीं तेज धूप सिर्फ शरीर के बाहरी सिरे पर नहीं बल्कि अंदरूनी अंगों पर भी नुकसान पहुंचा सकता है। कई बार देखा गया है कि एक बार में धूप में निकलने से भी आपका शरीर बीमार पड़ सकता है। इस लेख में हम आपको स्वास्थ्य से जुड़े कुछ ऐसे ही रोगों के बारे में बताने वाले हैं, जो शरीर को धूप में रहने से आपको हो सकते हैं। (how sunlight affects you health)
गर्मियों के दिनों में शरीर में पानी की कमी होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर को ठंडा रखने के लिए पानी की ज्यादा जरूरत होती है और गर्मियों के दिनों में ज्यादा से ज्यादा पसीना आता है। धूप में गर्मी का तापमान और ज्यादा बढ़ जाता है और इस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। धूप में ज्यादा पसीना आता है, जो डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है। यदि आप पानी कम पी रहे हैं, तो कुछ देर के लिए ही धूप में रहना आपके शरीर में डिहाइड्रेशन का कारण बन सकती है।
गर्मियों के मौसम में शरीर से जुड़ी कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे चक्कर आने का खतरा रहता है। यह भी देखा गया है कि कुछ मामलों में लोग धूप में लोगों को चक्कर आने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा आमतौर पर दो अलग-अलग कारणों से हो सकते हैं। धूप में खड़ा होने से शरीर में गर्मी अचानक से बढ़ जाती है और इस कारण से कई बार चक्कर आने लगते हैं। साथ ही कुछ लोगों को लाइट के प्रति सेंसिटिविटी होती है, जो चक्कर आने का कारण बन सकती है।
नाक से खून बहना एक प्रकार का ब्लड डिसऑर्डर है, जो ज्यादातर गर्मियों के दिनों में ही देखा जाता है। गर्मियों के गर्म व शुष्क हवाएं चलने लगती हैं जैसे लू आदि। इसका ज्यादा खतरा धूप में बढ़ता है। तेज धूप के दौरान हवाएं गर्म व शुष्क हो जाती हैं और इस कारण से नाक से खून बहने लगता है। धूप में ज्यादा देर तक खड़े रहना नाक में खून आने का कारण बन सकता है।
धूप से लंबे समय तक संपर्क में रहना स्किन से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि ज्यादा समय से धूप के संपर्क में रहना स्किन कैंसर का कारण बन सकता है। खासतौर पर जिन लोगों के परिवार में पहले किसी को स्किन कैंसर से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, तो यह स्किन कैंसर का कारण बन सकता है।