
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : August 7, 2023 5:48 PM IST
हाई ब्लड प्रेशर आज के समय की ऐसी क्रोनिक बीमारी बन चुकी है, जिसे गंभीर होने के बावजूद भी इतना गंभीरता से नहीं लिया जाता है। इसके पीछे का कारण है इस बीमारी का बहुत ज्यादा कॉमन हो जाना है। यदि आपका ब्लड प्रेशर लेवल लंबे समय से ज्यादा बढ़ा हुआ है, तो यह आपकी सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर न सिर्फ हार्ट अटैक का कारण बन सकता है, इसके अलावा भी इससे कई अन्य बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आप जान पाएंगे कि बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर लेवल न सिर्फ हार्ट अटैक का कारण बनता है, बल्कि इससे अन्य कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। चलिए जानते हैं इस बारे में।
आपको बता दें कि हाई ब्लड प्रेशर सीधे आपकी किडनी पर भी असर करता है और इस कारण कई बार गंभीर मामलों में किडनी फेल हो जाती है। दरअसल, लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहने के कारण रक्त वाहिकाएं कमजोर पड़ कर सिकुड़ने लग जाती है, जिसे किडनी को पर्याप्त ब्लड न मिल पाने के कारण उसमें क्षति होने लगती है।
जैसा कि आपको पता है हाई ब्लड प्रेशर रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है, इसलिए दिमाग से मौजूद रक्त वाहिकाएं भी इससे प्रभावित हो जाती हैं। दिमाग में ब्लड और ऑक्सीजन पहुंचाने वाली ब्लड वेसल्स में सूजन आने या उनके फट जाने के कारण कई बार स्ट्रोक हो जाता है। हाई ब्लड प्रेशर स्ट्रोक के खतरे को काफी बढ़ा सकता है।
लंबे समय हाई ब्लड प्रेशर रहना आपके दिमागी स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा सका है और इस कारण से कई बार मेमोरी से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती है। खासतौर पर बुजुर्ग अवस्था में लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहना याददाश्त बढ़ सकता है। हालांकि, यह सिर्फ गंभीर हाई ब्लड प्रेशर के मामलों में होता है।
जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया है कि हाई ब्लड सीधे आपकी नसों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, जिससे हार्ट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। जब दिमाग में मौजूद रक्त वाहिकाएं प्रभावित होने लगती हैं, तो इससे डिमेंशिया होने का खतरा बढ़ सकता है। डिमेंशिया का खतरा आमतौर पर तब बढ़ता है, जब लंबे समय तक ब्लड प्रेशर लेवल काफी हाई रहता है।
लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहना रक्त वाहिकाओं में प्रेशर बनाता है और इस कारण कई रक्त वाहिकाओं का कमजोर हिस्सा प्रेशर को झेल नहीं पाता है और वहां से रक्त वाहिका फट जाती है। एन्यूरिज्म शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है, जिसमें दिमाग भी शामिल है।