Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Disease due to vitamin b12 deficiency: शरीर में विटामिन बी12 की कमी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। यह विटामिन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, तंत्रिका तंत्र के सही कार्य, और डीएनए संश्लेषण के लिए आवश्यक है। शाकाहारी भोजन का सेवन करने और शाकाहारी लोगों में विटामिन बी12 की कमी का जोखिम अधिक होता है, क्योंकि यह विटामिन मुख्य रूप से पशु उत्पादों में पाया जाता है। वही उम्रदराज लोगों में विटामिन बी12 की कमी का खतरा अधिक होता है, क्योंकि उनके शरीर में इस विटामिन का अवशोषण कम हो जाता है। इसलिए मुख्य रूप से विशेषज्ञों द्वारा बी12 सप्लीमेंट्स या फोर्टिफाइड फूड्स का सेवन करने को कहा जाता है। लेकिन इनका सेवन न करना आपको कई गंभीर बीमारियों से घर सकता है इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में विटामिन बी 12 की कमी के कारण होने वाली चार बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं,
विटामिन बी12 की कमी से लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन कम हो जाता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी होती है। जिस कारण कमजोरी, थकान, सांस लेने में कठिनाई और पीली त्वचा जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। एनीमिया मुख्य रूप से खून की कमी को दर्शाता है। जिस कारण आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए विटामिन बी 12 का सेवन करना शुरू करिए।
विटामिन बी12 की कमी तंत्रिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे तंत्रिका तंत्र की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। इस कारण हाथों और पैरों में झुनझुनी, सनसनी और कमजोरी महरूस होती है। इन लक्षणों के कारण आपका दैनिक कार्य करना भी मुश्किल हो जाता है, इसलिए अगर आपको यह लक्षण दिखाई देते हैं तो यह विटामिन बी13 की कमी को दर्शा रहे हैं, जिसे आपको इग्नोर नहीं करना चाहिए।
पशु जनित खाद्य पदार्थ मुख्य रूप से विटामिन बी 12 के स्रोत होते हैं। विटामिन बी12 तंत्रिका कोशिकाओं की मरम्मत और न्यूरोट्रांसमीटर उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी से मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। जिस कारण आपको अवसाद, स्मृति ह्रास और मानसिक भ्रम जैसी समस्या हो सकती हैं।
शरीर के लिए सभी पोषक तत्व जरूरी है उन्हें में से एक है विटामिन बी 12 किसकी जरूरत हमारे शरीर को मुख्य रूप से होतीहै। विटामिन बी12 की कमी से हड्डियों की घनत्व कम हो सकती है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर का जोखिम बढ़ जाता है। विटामिन बी 12 युक्त चीजों का सेवन न करने से हड्डियों में दर्द और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है।
विटामिन बी12 की कमी होमोसिस्टीन नामक अमीनो एसिड के स्तर को बढ़ा सकती है, जो हृदय रोगों का जोखिम बढ़ा सकता है। जिस कारण हृदय गति का अनियमित होना और सीने में दर्द महरूस हो सकता है। इसलिए जितना जल्दी हो सके आप अपने भोजन में विटामिन बी 12 को शामिल करें और इन बीमारियों से बच्चे रहे। सात ही आपको नियमित रूप से विटामिन बी12 के स्तर की जांच करानी चाहिए और डॉक्टर के निर्देशानुसार सप्लीमेंट्स का सेवन करना चाहिए।
विटामिन बी12 की कमी को पहचानना और उसे समय पर ठीक करना महत्वपूर्ण है ताकि इन गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सके। संतुलित आहार और आवश्यक सप्लीमेंट्स का सेवन करके आप अपने विटामिन बी12 के स्तर को सही रख सकते हैं।