... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:54 PM IST
क्या कभी सोचा है कि आप अखबार में जो खबरें पढ़ते हैं वो आपके वज़न पर भी असर डाल सकती हैं? आने वाले तीन वर्षो के बाद आपके देश में लोग और मोटे होंगे या दुबले इस बात का पता देश के प्रमुख अखबरों के जरिए आज ही लगाया जा सकता है। एक शोध में यह दावा किया गया है। जी हां, आपके देश में रह रहे लोग जो भी पढ़ते हैं उससे इसका अनुमान लगाया जा सकता है कि तीन साल बाद आपके देश में लोग और मोटे होंगे या दुबले।
शोधकतरओ ने न्यूयॉर्क टाइम्स और लंदन टाइम्स अखबारों में पिछले 50 वर्षो में प्रकाशित खाने-पीने से जुड़ी चीजों के विश्लेषण यह निष्कर्ष निकाला है कि वर्तमान में जो भी खाने-पीने की चीजें अखबारों में चलन में होंगी उससे आने वाले तीन वर्षो में उस देश के मोटापे के स्तर का अनुमान लगाया जा सकता है। सैन लुइस ओबीस्पो स्थित कैलीफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में मार्केटिंग के प्राध्यापक और शोध के मुख्य लेखक ब्रेनन डेविस के अनुसार, 'अगर आपके अखबारों में मिठाइयों और स्नैक्स का ज्यादा उल्लेख होता है और फलों तथा सब्जियों का कम उल्लेख होता है तो आने वाले तीन वर्षो में आपके देश में मोटापे का स्तर बढ़ेगा।'
50 वर्षो के दौरान अखबारों में चलन में रहने वाले खाद्य पदार्थो पर अपनी नजर रखने वाले डेविस आगे कहते हैं, 'इसके उलट यदि मिठाइयों एवं स्नैक्स का जिक्र कम होता है और सब्जियों एवं फलों का जिक्र ज्यादा होता है तो आने वाले वर्षो में उस देश में मोटापे के स्तर में कमी आएगी।' शोध में न्यूयॉर्क टाइम्स और लंदन टाइम्स में छपे लेखों में खाने-पीने से जुड़े शब्दों और हर देश की सालाना बॉडी मास इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर विश्लेषण किया गया है। कोर्नेल फूड एंड ब्रांड लैब के सहयोग से यह शोध किया गया।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty image
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।