... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:54 PM IST
Rise and shine this winter! © Shutterstock
दिनों दिन व्यस्त होती जा रही हमारी जीवनशैली अब ऐसी हो चुकी है कि हमारे पास नींद पूरी करने का भी वक्त नहीं होता। नींद पूरी न होने से आपको न सिर्फ थकान व सुस्ती का बल्कि सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इन्हीं समस्याओं में से एक है कमज़ोर याददाश्त। पूरी नींद न लेने से हमें चीज़ों को याद रखने में दिक्कत हो सकती है। शोधकर्ताओं के अनुसार, एक अच्छी नींद ही तेज दिमाग की चाबी है। उनका कहना है कि अच्छी नींद लेने के बाद हम उन तथ्यों को याद रखने में सक्षम होते हैं जो हम कभी-कभार जागते हुए भी याद नहीं रख पाते हैं।
ब्रिटेन की एक्सीटर यूनिवर्सिटी तथा स्पेन में स्थित संज्ञान, दिमाग और भाषा के लिए बसीक केंद्र की टीम के अनुसार नींद के कारण न सिर्फ हम अपनी याददाश्त को सुरक्षित रख पाते हैं, बल्कि इसे आसानी से दोहरा भी सकते हैं। एक्सीटर यूनिवर्सिटी के निकोलस डुमे का कहना है कि नींद के कारण हम अपने दिमाग में छिपी कई चीजों को याद कर सकते हैं, अच्छी नींद से याददाश्त को बरकरार रखने की जो क्षमता मिलती है, उससे ये संकेत मिलते हैं कि कुछ स्मृतियां सारी रात नींद के दौरान और भी तेज होती रहती हैं।
डॉ. डुमे का मानना है कि मस्तिष्क में टेम्पोरल लोब की एक आंतरिक संरचना हिप्पोकैम्पस के ही कारण याददाश्त को बनाए रखने में बढ़ावा मिलता है, ये इंसान के मस्तिष्क में दबी हुई चीजों को बाहर लाता है और उन्हें मूल रूप से दिमाग के उसी छिपे हुए स्थान पर फिर से रीप्ले करता है। इस रीप्ले के कारण हम दिनभर में हुए महत्वपूर्ण अनुभवों को अपने मस्तिष्क में जीवित रख पाते हैं।
शोध के दौरान टीम ने उपन्यास के पढ़े गए शब्दों को दोहराया, जो उन्होंने या तो नींद से पहले अध्ययन किया था। इसके बाद जब उनसे दोनों स्थितियों के दौरान अध्ययन की गई चीजों को दोहराने के लिए कहा गया तो इससे ये तथ्य सामने आया कि जागते रहने की तुलना में इंसान नींद के दौरान अध्ययन की गई चीजों को दोहराने में ज्यादा सक्षम होता है।
इस तथ्य पर अधिक अभ्यास के बाद अंत में यही निष्कर्ष निकाला गया कि नींद न सिर्फ याददाश्त को बनाए रखने में मदद करती है, बल्कि उसे बेहतर तरीके से दोहराए जाने में भी मदद करती है।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty image
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।