
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST
रैप किंग यो यो हनी सिंह लंबे समय से बाइपोलर डिसऑर्डर की बीमारी से जुझ रहे थे। इसलिए वे बॉलिवुड के प्लैटफार्म से कुछ दिनों से दूर हैं। यो यो हनी सिंह के अपने इस बीमारी के बारे में खुलासा से सभी फैन को हैरानी में डाल दिया है।
बॉलिवुड के इस गायक ने रैप सॉग को एक नया लेवल और अंदाज दिया है। उन्होंने रैप को एक फ्रेश स्टाइल दिया और बहुत जल्द ही इस संगीत के जगत में अपनी एक अलग पहचान बना ली। लेकिन अचानक इस बीमारी के कारण वह इस दुनिया से दूर हो गए। अचानक वे लोगों से मिलने से कतराने लगे और घर में ही रहने लगे।
लेकिन डॉक्टर के सही इलाज और उनके प्रयास के फल से आज वे इस बीमारी से बाहर निकल सके हैं, इसलिए उन्होंने अपने डॉक्टर को बधाई दी है।
शायद आपको ये जिज्ञासा होगी कि आखिर ये बाइपोलर डिसऑर्डर की बीमारी है क्या?
असल में बाइपोलर डिसऑर्डर एक मानसिक बीमारी होती है जिसमें मूड स्विंग होता रहता है। जिसके कारण अवसाद, उल्लास, खुशी जैसे मनोभाव में तबदीली होती रहती है। ऐसे बीमारी के मरीज के मूड, काम करने का तरीका, व्यवहार में बदलाव उसके मूड के आधार पर होने लगता है। डॉ. पारूल टैंक, कंसलटिंग साइक्रैटिस्ट , फोर्टिस हॉस्पिटल और एशियन हार्ट इंस्ट्च्युट के अनुसार इस बीमारी के कुछ प्रारंभिक लक्षणों के बारे में बताया है जिसके मदद से आप मर्ज को पहचान सकते है-
• हाइपोमेनिया के स्टेट में मरीज़ बहुत ही अच्छे मूड में रहता है और हमेशा एनर्जी से भरपूर रहता है।
• खुद को दुनिया में सबसे ज्यादा ताकतवर और अपराजित समझता है।
• जब मरीज बहुत उत्साहित और खुश रहता है तब नए-नए आइडिया निकालता रहता है जिससे लाइफ या वर्किंग लाइफ बेहतर हो सके।
• इस अवस्था में वह अपने नए-नए आइडिया के बारे में सबसे हद से ज्यादा बात करने लगता है।
• उल्लास के इस अवस्था में वह हद से ज्यादा पैसा उड़ाने लगता है जिसके कारण शराब या ड्रग आदि के चपेट में आ जाता है।
• बाइपोलर डिसऑर्डर की सबसे खराब अवस्था तब होती है जब वह अवसाद के अवस्था में आ जाता है। हमेशा चिड़चिड़ा रहने लगता है और रात को नींद नहीं आती है।
इसलिए जब आपको अपने परिवार के किसी सदस्य में इस तरह के लक्षण दिखें तो बिना देर किए डॉक्टर से सलाह लें।
चित्र स्रोत: Yo Yo Honey Singh/facebook