... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:54 PM IST
Injuries: Haven't you accidentally hit someone with a dandiya stick while dancing? Dance-related injuries are very common and are not limited to minor bruises. Many people end up with slipped discs, joint pains, cramps and sprained muscles from overzealous dance moves.
एक नए शोध से यह पता चला है कि लड़कियों में जन्म से ही लड़कों के तुलना में कशेरूक या वर्टिब्रा कमजोर होती है। कशेरुक श्रृंखलागत रूप में मिलकर रीढ़ की हड्डी का निर्माण करती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि नवजात लड़कों की तुलना में लड़कियों के वर्टिब्रा का क्रॉस सेक्शनल डायमेंशन (आकार) 10.6 फीसदी छोटा होता है।
अमेरिका में लॉस एंजेलिस के द साबन रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ चिल्ड्रंस हॉस्पिटल में अध्ययन के वरिष्ठ लेखक विसेंट गिलसांज ने कहा, 'मानव वह एकमात्र प्राणी है, जिसमें यह अंतर पाया गया है और लिंगों के बीच यह महत्वपूर्ण शारीरिक अंतर दर्शाता है।' अध्ययन का परिणाम ऑनलाइन पत्रिका 'पीडियाट्रिक्स' में प्रकाशित हुआ है, जिसके मुताबिक यह अंतर विकास का परिणाम है, जो महिला को गर्भावस्था के दौरान भ्रूण का भार सहने योग्य बनाता है । अध्ययन के मुताबिक, कशेरुकाओं में इस अंतर से महिलाओं को स्क्लेरॉसिस (रीढ़ की हड्डी का असामान्य रूप से टेढ़ा होना) तथा हड्डी की बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा अधिक होता है। पढ़े- ऑस्टियोपोरोसिस की दवा गर्भाशय कैंसर के खतरे को करता है कम
गिलसैंज ने उल्लेख किया, 'हम यह जान गए हैं कि लड़कियों की कशेरुक लड़कों की तुलना में छोटी होती है, लेकिन पहली बार यह अंतर कब सामने आता है, इसके बारे में जानकारी नहीं है।' उन्होंने कहा, 'लड़कियां हड्डी की एक गड़बड़ी के साथ पैदा होती है, इसीलिए अन्य बुजुर्गो की तरह उसे ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा अधिक होता है और हम जानते हैं कि व्यायाम व पोषण से इस विकार से निजात पाया जा सकता है।'
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty image
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।