सर्दी के दिनों में क्यों पड़ता है ज्यादा दिल का दौरा, जानें?

Winter में कैसे heart attack का खतरा करेंगे कम?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : January 10, 2017 5:17 PM IST

क्या आपने कभी ख्याल किया है कि सर्दी के दिनों में क्यों लोगो को ज्यादा दिल का दौरा पड़ता है? असल में तापमान में गिरावट इसका मूल कारण है। सर्दियों के मौसम में शरीर के तापमान में गिरावट और विटामिन डी के स्तर में कमी और रक्त के गाढ़ेपन में वृद्धि हृदय रोगों का जोखिम बढ़ा देती है। एक विशेषज्ञ ने मंगलवार को बताया कि सर्दियों के दौरान तापमान में अचानक गिरावट के अलावा, तेज हवा और बारिश अक्सर शरीर के तापमान को कम कर देते हैं। इसके कारण रक्तचाप अचानक बढ़ जाता है जिससे दिल के दौरे का जोखिम उत्पन्न हो जाता है। असल में सर्दी के दिनों में दिल का ख्याल इस तरह से रखने पर हार्ट एटैक होने के खतरा कम रहता है।

आनंदपुर के फोर्टिस अस्पताल में सहायक सलाहकार हृदय रोग विशेषज्ञ पृथ्वीराज भट्टाचार्य ने कहा, '40 वर्ष की आयु से ऊपर के व्यक्तियों को दिल के दौरे का खतरा अधिक होता है। उच्च रक्तचाप से मोटापा, कोलेस्ट्रॉल के स्तर, मधुमेह या अत्यधिक धुम्रपान सर्दियों के दौरान दिल का दौरा पड़ने के मामलों को गति प्रदान करने वाले कारकों में शामिल हैं।' क्या आपको पता है अचानक दिल की धड़कन रूक जाने के क्या लक्षण होते हैं?

भट्टाचार्य ने बताया, 'दिल का दौरा हमेशा चेतावनी के संकेत के साथ नहीं आता है। इसलिए सर्दियों के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच कराना अत्यंत महत्वपूर्ण है। रक्त में ग्लूकोज और कोलेस्ट्रॉल के स्तर का ध्यान रखा जाना चाहिए। इसके अलावा शराब के अनियंत्रित सेवन और जंक फूड से बचना चाहिए।'

मूल स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source