... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 7:54 PM IST
अगर आप पापा बनने की खुशी में मोटे होते जा रहे हैं तो आपको डरने की जरूरत है। क्योंकि इसके कारण आप अनायास ही अनेक तरह के बीमारियों को आमंत्रित कर बैठते हैं। क्योंकि एक नए शोध के मुताबिक पहली बार पिता बनने वाले लोगों के वजन में वृद्धि होती है, जिसके कारण उन्हें दिल की बीमारी, मधुमेह तथा कैंसर का खतरा बढ़ता है। नॉर्थवेस्टर्न युनिवर्सिटी के फीनबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने कहा, 'बच्चों द्वारा प्लेट में छोड़े गए पिज्जा के टुकड़ों का उनके पिता द्वारा चट कर जाना जैसी आदतें उनके वजन में इजाफा करती हैं।' इन संभावनाओं से बचने के लिए वज़न को घटानासबसे ज्यादा ज़रूरी होता है।
अध्ययन के मुताबिक, पहली बार पिता बनने वाले व्यक्ति (6 फीट लंबा) जो अपने बच्चे के साथ रहते हैं, उनके वजन में दो किलोग्राम तक की वृद्धि होती है। दूसरी तरफ वैसे व्यक्ति जो अपने बच्चे के साथ नहीं रहते हैं, उनके वजन में 1.5 किलोग्राम की वृद्धि होती है। बच्चों के साथ नहीं रहने वाले पिता की तुलना में बच्चों के साथ रहने वाले पिता के बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) में 2.6 फीसदी की वृद्धि होती है।
इसके विपरीत, छह फीट लंबा एक औसत व्यक्ति जो पिता नहीं बना है, उसी समय-सीमा में उसके वजन में आधा किलोग्राम की कमी होती है। यह पहले से ज्ञात है कि शादी के बाद पुरुषों के वजन में वृद्धि होती है और पिता बनने के बाद बढ़ने वाला वजन शादी के बाद बढ़ने वाले वजन के अतिरिक्त होता है। नए-नए पिता बनने वालों के वजन में वृद्धि जीवनशैली व खाने की आदतों में बदलाव के कारण होती है।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty image
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।