... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 3, 2017 4:38 PM IST
क्या आपको पता है कि आजकल ड्राई आइज आंखो की एक ऐसी समस्या बन गई है जिसके गिरफ्त में ज्यादा से ज्यादा लोग आने लगे हैं? इस बारे में क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों हो रहा है। यह समस्या वैसे तो सामान्य है, लेकिन इसे नजरअंदाज करने पर यह आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। इस बारे में हमें कुछ जानकारी हो, तो हम इससे अपनी आंखों को बचा सकते हैं। चलिये जानते हैं कि आखिर में ड्राई आइज होता क्या है? ये असल में आंखो में नमी की कमी के कारण होता है, जो धीरे-धीरे आंखो को नुकसान पहुँचाने लगता है।
इसके लक्षण हैं-
आंखों में खुजली, जलन, संवेदनशीलता, लाली, आंखों की नमी का अचानक कम हो जाना आदि इसके कुछ सामान्य लक्षण हैं।
ये मूल रूप से इन कारणों से होता है-
1. स्मॉग - आई टेक विजन सेंटर की नेत्र चिकित्सक डॉ.अंशिमा ने बताया, 'आंखों से संबंधित समस्याओं के लिए अगर हम कहें की जाड़ा सबसे बुरा मौसम है, तो यह गलत नहीं होगा, क्योंकि इस दौरान वातावरण मे स्मॉग (फॉग और धुएं का मिश्रण) बहुत बढ़ जाता है, जिसकी वजह से आंखों की ड्राइ आइज जैसी समस्या भी बढ़ जाती हैं। ऐसा नहीं है कि केवल स्मॉग ही ड्राइ आइज का कारण है, लेकिन हम इस बात से भी इनकार नहीं कर सकते कि यह ड्राइ आइज या एलर्जी जैसी समस्याओं को बढ़ाता है।'
2. सर्जरी : कई बार ऐसा भी देखा गया है कि किसी भी प्रकार की आंखों की सर्जरी के बाद कुछ समय तक ड्राइ आइज की समस्या हो जाती है।
3. हॉर्मोन संबंधी कारण : ड्राई आइज की समस्या पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को अधिक होती है, जिसका कारण प्रेग्नेंसी या गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन की वजह से महिलाओं के हार्मोन में आया परिवर्तन हो सकता है।
4. मेकअप : हेवी आई मेकअप से कई बार ऐसा होता है कि आखों के ऑयल ग्लैंड्स में ब्लॉकेज हो जाता है, जिसके कारण भी ड्राइ आइज की समस्या होती है ।
उपचार : -
मूल स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Shutterstock