... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST
सिरदर्द सुनने में जितनी छोटी समस्या लगती है, उतनी परेशान करती है। कई बार तो आप पूरे दिन अपना सिर पकड़ कर बैठे रहते हैं। दर्द की वजह से किसी काम में मन नहीं लगता। हम आपको ऐसे पांच कारण बता रहे हैं, जो सिरदर्द की वजह बनते हैं। आप इन्हें समझकर और इन पर अमल करके काफी हद तक इस समस्या से बच सकते हैं।
मूल स्रोत: IANS Hindi
आज कल माइग्रेन या सिर दर्द का प्रॉबल्म आम हो गया है। लेकिन इस बीमारी का कारण लोग बदहजमी, स्ट्रेस, वर्कलोड, अनिद्रा आदि को देते हैं। फल ये होता है कि असल कारण के तरफ किसी का ध्यान ही नहीं जाता है। हाल की के एक रिसर्च से ये पता चला है कि विटामिन की कमी से भी माइग्रेन हो सकता है। इसलिए सिर दर्द होने पर सबसे पहले विटामिन की जांच करवायें।
अगर आप में माइग्रेन के लक्षण दिखे, तो विटामिन की जांच करा लें, क्योंकि नए शोध के मुताबिक कुछ विटामिन की कमी से भी बच्चों, किशोरों व वयस्कों में माइग्रेन रोग हो सकता है। शोधकर्ताओं के निष्कर्ष में इस बात का खुलासा हुआ है कि माइग्रेन से पीड़ित अधिकांश किशोरों व वयस्कों में विटामिन डी, राइबोफ्लेबिन तथा कोइंजाम क्यू10 की कमी पाई गई। लड़कों की तुलना में लड़कियों में कोइंजाइम क्यू10 की कमी की संभावना होती है, जबकि पुरुषों में विटामिन डी की कमी की संभावना अधिक होती है। पढ़े- अदरक की चाय से माइग्रेन का दर्द करें दूर
अमेरिका स्थित सिनसिनाती चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल मेडिकल सेंटर में मुख्य शोधकर्ता सुजेन हगलर ने कहा, 'इस बात पर अभी और अध्ययन करने की जरूरत है कि माइग्रेन की अवस्था में विटामिन के सेवन से आराम पहुंचता है या नहीं।' इससे पहले के अध्ययन में यह साबित हो चुका है कि शरीर में कुछ विटामिनों की कमी से माइग्रेन रोग हो सकता है। निष्कर्ष अमेरिका के सैन डिएगो में हाल में अमेरिकन हेडेक सोसायटी के वैज्ञानिकों की सालाना 58वीं बैठक के दौरान प्रस्तुत किया गया।
चित्र स्रोत: Shutterstock