... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 8:31 AM IST
हम सभी जानते हैं कि विटामिन्स हमारे शरीर के सभी अंगों के ठीक प्रकार से काम करने के लिए ज़रूरी हैं। लेकिन, ये जानना भी ज़रूरी है कि अलग-अलग विटामिन के क्या कार्य हैं। आइये जानते हैं विटामिन ए के फायदे।
मूल स्रोत: IANS Hindi
स्कैरिंग असल में ब्लड वेसल में घाव भरने की स्वाभाविक प्रक्रिया होती हैं। विटामिन 'ए'मानव शरीर में कई कार्यो को अंजाम देता है। अमेरिकी शोधकर्ताओं के एक दल ने इसकी मदद से एक ऐसे जैव निम्नीकरणीय (बायोडिग्रेडेबल) पदार्थ का विकास किया है, जो रक्त नली में स्कैरिंग (घाव भरने की स्वाभाविक क्रिया) से होनेवाले खतरों को दूर करने में सक्षम है। स्कैरिंग घाव भरने की प्रक्रिया का एक स्वाभाविक हिस्सा है और रक्त नलिका में स्कैंरिंग का निर्माण घातक भी हो सकता है।
नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के मुख्य शोधकर्ता गुईलर्मो अमीर ने कहा, 'जब घाव होता है, तो कोशिकाओं में विभाजन होता है और यह रक्त नलिका में चला जाता है, जिससे स्कैरिंग का निर्माण होता है। यह रक्त नलिका में अवरोध उत्पन्न कर सकता है, जिससे रक्त परिवहन में बाधा पैदा हो सकती है।' क्षतिग्रस्त रक्त नलिका के इलाज के लिए विटामिन ए से निर्मित मुलायम लोचदार पदार्थ का इस्तेमाल किया जा सकता है या इसका प्रयोग चिकित्सकीय उपकरण जैसे स्टेंट्स या प्रोस्थेटिक वेस्कुलर ग्राफ्ट्स के निर्माण में किया जा सकता है।
पत्रिका एसीएस बायोमेटेरियल्स साइंस एंड इंजीनियरिंग में प्रकाशित शोध में लेखकों ने कहा, 'चूंकि यह पदार्थ विटामिन 'ए' का बना होता है, इसलिए यह शरीर को तो लाभ पहुंचाता ही है, साथ ही चिकित्सकीय उपकरणों के निर्माण में भी यह अपनी व्यापक भूमिका निभाता है।' पदार्थ के नष्ट होने पर विटामिन 'ए' बाहर निकलता है, जो स्कैरिंग को कम करता है या उससे बचाव करता है। मधुमेह से पीड़ित लोगों के घाव भरने में एक बैंडेज के निर्माण में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
चित्र स्रोत: Shutterstock